4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा पुलिस ने दबोचे तीन शातिर लुेटेर, इन वारदात का हुआ खुलासा

इन दिनों मथुरा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ का अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Feb 2018, 9:09 AM IST

Crime

मथुरा। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से एक लाख बीस हज़ार रुपए, दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक चाकू बरामद हुआ है। लुटेरे पशु व्यापारी से लूट के मामले में वांछित चल रहे थे। तीनों को जेल भेज दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं घोटालेबाजों से सरकार का क्या रिश्ता: कांग्रेस

ये था मामला

इन दिनों मथुरा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ का अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर छाता पुलिस ने छाता शेरगढ़ रोड पर रात्रि नौ बजे तीन शातिर लूटेरे वीरेंद्र उर्फ वीरू पुत्र श्याम सिंह निवासी सिंगु थोक कस्बा छाता, रोहताश पुत्र भगत सिंह निवासी सीगू, संदीप पुत्र ज्ञानेंद्र चंद्र निवासी पुरानी तहसील छाता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरों के कब्ज़े से दो चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचा, छुरी बरामद हुई है साथ ही दिनांक 12-2-2018 को पशु व्यापारी से लूटे गए एक लाख रुपए व 2-2-18 को बदमाश रोहताश व वीरेंद्र ने एक व्यक्ति से 90 हज़ार रुपए लूटे, जिसमें से 21 हज़ार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। तीनों शातिर लुटेरों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को लंबे समय से इन लुटेरों की तलाश थी।

यह भी पढ़ें- बैंक घोटालों को लेकर कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ 'हल्ला बोल'

गैंगस्टर लगाकर जेल भेजा

एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना छाता के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व पशु व्यापारियों से लूट की गई थी। उसका खुलासा हो गया है, गिरफ्तार हुए तीनों साथिर लुटेरे उसी इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लुटेरों पर कई केस दर्ज हैं। काफि समय से वांछित चल रहे थे। पूछताछ कर अन्य वारदात का खुलासा किया जाएगा साथ ही इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 24 फरवरी को देश और प्रदेश की जानी-मानी दो हस्तियों का यहां होगा मिलन

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश