अंबिकापुर

Teacher monitoring dogs: अब कुत्तों की निगरानी करेंगे शिक्षक, संचालनालय से जारी हुआ आदेश, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

Teacher monitoring dogs: लोक शिक्षक संचालनालय द्वारा संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया आदेश, स्कूल प्रमुखों को नोडल नियुक्त करने के निर्देश
2 min read
Teacher monitoring dogs
Stray dogs (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। एसआईआर के काम के बाद अब शिक्षकों (Teachers) को कुत्तों की निगरानी (Teacher monitoring dogs) का जिम्मा भी सौंपा जा रहा है। इस संबंध में एक आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावतीनगर, अटल नगर नवा रायपुर से जारी हुआ है। 20 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार शिक्षा संभाग के समस्त संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर कुत्तों की निगरानी का जिम्मा स्कूल प्रमुखों को देने की बात कही गई है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है। आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र का अवलोकन (Teacher monitoring dogs) करने कहा गया है। वहीं स्कूल स्तर पर यह काम कराने की बात कही गई है।

Order letter (Photo- Patrika)

पत्र के अनुसार प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल नियुक्त किया जाए, जो स्कूल परिसर के आस-पास विचरण कर रहे आवारा कुत्तों की सूचना (Teacher monitoring dogs) ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या निगम के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को देंगे।

वहीं स्कूल प्रमुख ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व निगम के सहयोग से स्कूल में आवारा कुत्तों (Teacher monitoring dogs) के प्रवेश की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंध करेंगे।

Teacher monitoring dogs: अस्पताल पहुंचाने का भी जिम्मा

आदेश में कहा गया है कि यदि किसी बच्चे को आवारा कुत्ता (Teacher monitoring dogs) काट ले तो उसे तत्काल इलाज के लिए निकट के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं। संचालनालय से जारी आदेश के बाद अब शिक्षकों में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Updated on:
22 Nov 2025 03:43 pm
Published on:
22 Nov 2025 03:29 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ