ऑटोमोबाइल

GST रिफॉर्म: नवरात्रि के पहले दिन ही कारों की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; Maruti, Hyundai और Tata के शोरूम पर उमड़ा लोगों का हुजूम

GST Reform Boost Car Sales: GST 2.0 के लागू होने और नवरात्रि के मौके पर Maruti, Hyundai और Tata की कारों की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। छोटे और बड़े मॉडल्स पर भारी कीमत कटौती और त्योहारी ऑफर्स से ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2025, 5:08 PM IST
GST Reform Boost Car Sales
GST Reform Boost Car Sales (Image: Gemini)

GST Reform Boost Car Sales: नवरात्रि की शुरुआत इस बार ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं रही है। जीएसटी 2.0 लागू होने और कारों पर कीमतों में भारी कटौती का सीधा असर कार बिक्री पर देखने को मिला है। कार शोरूमों पर लोगों का हुजूम देखने को मिला है। ग्राहकों ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग की और डिलीवरी भी हुई हैं।

मारुति का अब तक का सबसे बड़ा दिन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 22 सितंबर को ही करीब 30,000 कारें ग्राहकों को डिलीवर की है। जबकि इंक्वारी की संख्या 80,000 तक पहुंच गई। कंपनी के अनुसार यह पिछले 35 सालों में सबसे मजबूत शुरुआत रही है। छोटे मॉडल्स जैसे ऑल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो और एस-प्रेसो पर 70,000 से 1.30 लाख रुपये तक की कीमत में कमी आई है। वहीं एसयूवी और सेडान मॉडल्स पर भी एक लाख रुपये से ज्यादा का फायदा मिल रहा है।

हुंडई का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा

हुंडई मोटर इंडिया ने नवरात्रि के पहले दिन ही 11,000 कारों की डीलर बिलिंग दर्ज की है जो पिछले पांच साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा पर 72,000 रुपये तक की कटौती हुई है जबकि टक्सन एसयूवी पर 2.40 लाख रुपये तक की राहत दी गई है। छोटे मॉडल्स जैसे ग्रैंड i10 निओस, वेन्यू और एक्स्टर पर भी 70,000 से 1.24 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है।

टाटा की भी शानदार शुरुआत

टाटा मोटर्स ने नवरात्रि की पहली तारीख को 10,000 से ज्यादा डिलीवरी की और 25,000 से अधिक पूछताछ दर्ज की। कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी नेक्सॉन और पंच पर क्रमशः 2 लाख और 1.58 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। वहीं हैरियर और सफारी पर भी करीब 2 लाख रुपये तक की बचत हो रही है।

जीएसटी 2.0 का असर

नई टैक्स संरचना के तहत छोटी कारों पर टैक्स दर घटकर 18% रह गई है जबकि पहले यह 29-31% तक थी। बड़ी और लग्जरी कारों पर टैक्स अब 40% है जो पहले 43-50% तक था। नतीजतन, कारें पहले से सस्ती हो गई हैं और कंपनियां इसके ऊपर अतिरिक्त त्योहारी छूट भी दे रही हैं।

ग्राहकों का उत्साह चरम पर

डीलरशिप्स रात देर तक ग्राहकों की डिलीवरी कर रही हैं। कई कंपनियों ने बताया कि बुकिंग्स सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 50% ज्यादा बढ़ गई हैं। कंपनियों को उम्मीद है कि पूरा त्योहार सीजन नई ऊंचाइयों पर बिक्री पहुंचाएगा।

Updated on:
23 Sep 2025, 5:08 PM IST
Published on: