ऑटोमोबाइल

Upcoming Cars in India: 2026 तक आ रही हैं ये 10 नई 7-सीटर कारें, फैमिली के लिए होंगी बढ़िया ऑप्शन

Upcoming Cars in India 2026: अगले साल तक भारत में टाटा, महिंद्रा, मारुति, टोयोटा, एमजी, निसान और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियां 10 नई 7-सीटर कारें लॉन्च करेंगी। जानें कौन-कौन सी SUV और MPV लॉन्च होने वाली हैं।

2 min read
Oct 16, 2025
Upcoming Cars in India 2026 (Image: Tata Motors)

Upcoming Cars in India 2026: अगर आपका परिवार बड़ा है और आप एक 7-सीटर SUV या MPV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अगले साल यानी 2026 तक कई नई 7-सीटर कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं। इनमें टाटा, महिंद्रा, मारुति, टोयोटा, एमजी, निसान और फॉक्सवैगन जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी मॉडल बेहतर स्पेस, फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ फैमिली यूज के लिए शानदार विकल्प बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें

2025 Hyundai Tucson ने Latin NCAP क्रैश टेस्ट में हासिल किए 5 स्टार, जानें कितनी सुरक्षित है ये SUV

टाटा मोटर्स की नई 7-सीटर SUVs

टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV सफारी का पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे नवंबर 2025 तक लॉन्च कर सकती है। नई सफारी में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 170 बीएचपी पावर और 280 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन BS6 फेज-II नॉर्म्स के अनुरूप होगा। SUV में 7-सीटर लेआउट, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत डिजाइन पहले की तरह ही बनाए रखे जाएंगे।

महिंद्रा की नई 7-सीटर कारें

महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल दो बड़ी 7-सीटर SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें Mahindra XEV 7e और अपडेटेड XUV700 मॉडल शामिल हैं। XEV 7e कंपनी की तीसरी बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV होगी जो XEV 9e कूप SUV पर आधारित होगी। वहीं, 2026 Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट में डिजाइन में छोटे बदलाव और कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। हालांकि, इसका इंजन सेटअप पहले जैसा ही रहेगा।

मारुति सुजुकी की नई 7-सीटर SUV/MPV

मारुति सुजुकी एक नई प्रीमियम 7-सीटर SUV पर काम कर रही है, जिसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होगी। यह SUV Grand Vitara का तीन-रो (7-सीटर) वर्जन हो सकती है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है जिनमें से एक नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल होगा।

इसके अलावा, कंपनी एक सबकॉम्पैक्ट MPV पर भी काम कर रही है, जो जापान में बिकने वाली Suzuki Spacia पर आधारित होगी। यह मॉडल मारुति के इन-हाउस हाइब्रिड इंजन के साथ आ सकता है।

फॉक्सवैगन की नई 7-सीटर SUV

Volkswagen India भी अपनी नई 7-सीटर SUV Tayron को 2026 तक भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह SUV 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (204 बीएचपी) और 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। यह मॉडल प्रीमियम फीचर्स और जर्मन इंजीनियरिंग क्वालिटी का मेल होगा।

टोयोटा की आने वाली 7-सीटर SUVs

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर 2026 में अपनी सबसे पॉपुलर SUV Fortuner का नया जनरेशन मॉडल पेश कर सकती है। नई Fortuner में पूरी तरह नया डिजाइन, ADAS टेक्नोलॉजी, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी मारुति की नई 7-सीटर SUV का रीबैज्ड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है जिसे 2026 में बाजार में उतारने की तैयारी है।

एमजी मोटर्स की नई 7-सीटर SUV

MG Motors ने 2025 भारत मोबिलिटी शो में अपनी नई SUV MG Majestor को शोकेस किया था। यह दरअसल अपडेटेड Gloster का ज्यादा प्रीमियम वर्जन है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि यह 2026 की शुरुआत तक भारत में लॉन्च हो जाएगी।

निसान की नई 7-सीटर MPV

Nissan India भी अगले साल एक नई 7-सीटर MPV लॉन्च करने जा रही है जो अपडेटेड Renault Triber पर आधारित होगी। यह MPV Triber के इंजन और फीचर्स शेयर करेगी लेकिन इसका डिजाइन Nissan Magnite से इंस्पायर्ड होगा। इससे यह कार स्टाइलिश और पारिवारिक दोनों होगी।

कुल-मिलाकर, 2026 तक भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों का सेगमेंट और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा। टाटा, महिंद्रा, मारुति, टोयोटा, एमजी, निसान और फॉक्सवैगन की ये नई गाड़ियां फैमिली कार खरीदारों के लिए शानदार विकल्प साबित होंगी। इनमें बेहतर स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और सुरक्षा तकनीक के साथ कंफर्ट और स्टाइल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें

Citroen Basalt की सेफ्टी की खुली पोल, जानें Latin NCAP टेस्ट में क्या रहा नतीजा?

Published on:
16 Oct 2025 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर