अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी में मामले में FIR दर्ज, SIT की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन

Ayodhya Ram Mandir Scam: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज की गई है। FIR में 8 लोगों का नाम है।
2 min read
Jun 25, 2026
Ram Mandir Donation Scam
अयोध्या राम मंदिर (फोटो- IANS)

अयोध्या राम मंदिर चंदा एवं चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को FIR दर्ज हो गई है। SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सबमिट होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। FIR में 8 आरोपी बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, FIR में रमाशंकर यादव (टिन्नू), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष, लवकुश मिश्रा और करुणेश के नाम हैं। चंदा चोरी मामले में गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। FIR में चंपत राय का नाम है या नहीं, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि SIT जांच के लिए 13 जून को टीम गठित हुई थी। SIT ने प्रारंभिक जांच के बाद 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर यह FIR दर्ज की गई है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी थी। FIR में 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर राम मंदिर में आने वाले दान की चोरी करने और पैसों का गबन करने के गंभीर आरोप हैं।

क्या है पूरा मामला?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 7 जून को अपने 'X' अकाउंट पर पोस्ट करके करोड़ो रुपए के गायब होने का आरोप लगाया था। अखिलेश ने लिखा- अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपए की रकम गायब पाई गई है। अखिलेश ने इसे ट्रस्ट के लिए बेहद शर्मनाक बताया और कहा था कि कोई सफाई देने को तैयार नहीं है। अखिलेश ने कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की थी, क्योंकि यह पूरे विश्व के सनातनी समाज की राम लला में आस्था से जुड़ा मामला है। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया था।

अखिलेश यादव ने लगाए थे गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया था। राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या? चढ़ावे से बात चंदे तक पहुंची और चंदे से जमीन तक…जमीन से अति बहुमूल्य अरबों रुपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।

Also Read
View All
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा; टिन्नू के पास थीं दान पात्र की चाबियां, SBI और ट्रस्ट ने SOP का खिलवाड़ किया

अयोध्या चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम

UP: योगी के तंज पर संजय सिंह का पलटवार, बोले- केजरीवाल पर नहीं, राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई करें

‘एक-दो इस्तीफों से बात खत्म नहीं होती’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

राम मंदिर चढ़ावा केस में सिर्फ ‘मोहरे’ गिरफ्तार? अयोध्या पहुंचते ही केजरीवाल ने उठाए बड़े सवाल