अयोध्या

चढ़ावा चोरी पर महंत सीताराम दास बोले- ‘साजिश के पीछे राम और सनातन विरोधी ताकतें, दोषियों पर चलेगा बुलडोजर।’

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में महंत सीताराम दास जी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- 'दोषी कोई भी हो, नहीं बचेगा... बुलडोजर भी चलेगा।'
2 min read
Jul 04, 2026
Ayodhya News, Ram Mandir Donation Scam, Mahant Sitaram Das, CM Yogi Adityanath, SIT Probe, Sanatan Dharma, UP News in Hindi, अयोध्या न्यूज़, राम मंदिर चंदा चोरी, महंत सीताराम दास, CM Yogi, Ram Mandir Theft, Ram Mandir News
राम मंदिर चंदा चोरी पर महंत सीताराम दास का बयान (फोटो- पत्रिका)

Ayodhya Ram Mandir Donation Case Update:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अयोध्या के साधु-संतों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस पूरे विवाद पर महंत सीताराम दास जी महाराज ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मंदिर के चंदे में हुई इस कथित चोरी ने पूरे समाज और राम-भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

'सनातन को डेंगू-मलेरिया बताने वालों की साजिश'

महंत सीताराम दास जी महाराज ने इस घटना के पीछे बड़ी साजिश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राम विरोधी, देश विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से की थी आज वही लोग एकजुट होकर भगवान श्रीराम और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

दोषियों पर चलेगा बुलडोजर

महंत सीताराम दास जी महाराज ने प्रशासन की कार्रवाई पर पूरा विश्वास जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस मामले में एक भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी इस महापाप का दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों की संपत्तियों पर बुलडोजर जरूर चलेगा। उन्होंने राम भक्तों को आश्वस्त किया कि सनातन धर्म के अनुयायियों को इस मामले में पूर्ण न्याय मिल कर रहेगा।

CM योगी का जताया आभार

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही एसआईटी को लेकर महंत जी ने पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने एसआईटी जांच की समय सीमा को 15 दिन और बढ़ा दिया है ताकि सभी तथ्य सबूत और बारीकियां समाज के सामने स्पष्ट रूप से आ सकें। उनका मानना है कि एसआईटी की जांच पूरी होने पर सच सबके सामने आ जाएगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

15 दिन बढ़ा जांच का समय

बता दें राम मंदिर चंदा चोरी मामले की तह तक जाने के लिए यूपी सरकार ने एसआईटी को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अयोध्या पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर मंदिर परिसर में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। कस्टडी के दौरान एसआईटी आरोपी से यह उगलवाने में जुटी है कि चोरी को कैसे अंजाम दिया गया और पैसे कहां छिपाए गए हैं। इसके साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों को लेकर भी अविनाश से कड़ी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही पूरी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read
View All
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर विवाद: ‘जनता को मिले पाई-पाई का हिसाब’, दान में गड़बड़ी के आरोपों पर अयोध्या के संत का बड़ा बयान

राम मंदिर चंदा विवाद: आरोपियों के जमीन रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, ट्रस्ट से जुड़ने के बाद खरीदी संपत्तियों पर गिरेगी गाज

Ayodhya News: रामलला के धन चोरी मामले पर महंत दिनेंद्र दास का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए

Ram Mandir Donation Dispute Row: हो गया खुलासा! दानपात्र से रोजाना गायब हो रही थी कितनी रकम? आरोपी अविनाश क्या बोला

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: AIIBOA अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, कहा- नियमों का उल्लंघन और लालच का खेल हुआ