अयोध्या

विहिप-शिवसेना के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में लगी धारा 144, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश

अयोध्या के हालातों को देखते हुए प्रशासन ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद अधिगृहीत परिसर में 17 जनवरी तक धारा 144 लगा दी है...
2 min read
• •
Nov 21, 2018
yogi adityanath
विहिप-शिवसेना के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में लगी धारा 144, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश

अयोध्या. शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यक्रमों को लेकर अयोध्या में हलचल तेज हो गई है। निर्णायक संघर्ष की बात कहते हुए 'कसम राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे..' जैसे स्लोगन लिखे पत्रक लोगों में बांटकर माहौल गरमाया जा रहा है। धर्मसभा में लाखों राम भक्तों के आने का दावा किया जा रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के दौरे से पहले पार्टी प्रवक्ता संजय राउत अयोध्या पहुंचे, जहां वह कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। हिंदू संगठनों के नेताओं की बयानबाजी और मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के बयान के बाद रामनगरी का माहौल गरम है। हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को ही राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद अधिगृहीत परिसर में 17 जनवरी तक धारा 144 लगा दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों को स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि 25 नवम्बर को अयोध्या के विवादित स्थल तक किसी को भी न जाने दिया जाये। लेकिन आरएसएस और विहिप का कहना है राम भक्त अयोध्या आएंगो तो रामलला के दर्शन करेंगे ही। उन्हें रोकना अनुचित होगा। फिलहाल अयोध्या मेले की संवेदनशीलता और देश में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए अधिगृहीत विवादित स्थल के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है। इस क्षेत्र में एक समूह में 15 अधिक व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसका समय और शर्तें भी तय कर दी गई हैं। अधिगृहीत परिसर में निर्धारित अवधि के अलावा प्रवेश, दर्शन मार्ग में रुकने-बैठक पर भी पाबंदी लगा दी गई है। लाठी-डंडे, अस्त्र-शस्त्र और कैमरे ले जाने पर रोक लगा दी गई है।

Published on:
21 Nov 2018 03:18 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला