अयोध्या

Ram Mandir Donation Scam: रामलला के चढ़ावे की गिनती में लापरवाही, न ड्रेस कोड, न तलाशी, SIT जांच में मिली कई खामियां

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT टीम की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि बिना किसी चेकिंग और ड्रेस कोड के प्राइवेट कर्मचारियों से रामलला के खजाने के नोट गिनवाए जा रहे थे। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Jun 22, 2026
Ram Mandir Donation Scam, SIT Investigation, Ayodhya News, Ram Janmabhoomi Trust, Ramlala Chadhava, Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir Controversy,
राम मंदिर चंदा चोरी में SIT का बड़ा खुलासा (फोटो- पत्रिका)

Ram Mandir News: राम मंदिर में रामलला को चढ़ाए गए दान और चंदे की चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि दान पेटी से निकाले गए नोटों की गिनती के दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही थी। न तो कर्मचारियों की ठीक से चेकिंग होती थी और न ही उनके लिए कोई सख्त ड्रेस कोड लागू था। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि मंदिर के पवित्र चढ़ावे को गिनने का काम निजी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारियों को ठेके पर लेकर कराया जाता था।

प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे था खजाना

एसआईटी की गहन जांच में यह बात प्रमुखता से सामने आई है कि रामलला के खजाने की गिनती का काम पूरी तरह से प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया था। हैरानी की बात यह है कि इन बाहरी कर्मचारियों का उचित पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया था।

न ड्रेस कोड लागू, न होती थी तलाशी

जांच दल ने अपनी पड़ताल में पाया है कि नोट गिनने वाले कर्मचारियों के लिए कोई विशेष ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया गया था। आमतौर पर खजाने या बैंक की चेस्ट जैसी जगहों पर बिना जेब वाले कपड़े पहनाए जाते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से चोरी न कर सके। लेकिन अयोध्या में गिनती स्थल पर ऐसा कोई नियम लागू नहीं था। इसके अलावा काम खत्म होने के बाद जब ये कर्मचारी बाहर निकलते थे तो उनकी कोई सघन तलाशी या चेकिंग भी नहीं की जाती थी। इसी घोर लापरवाही का फायदा उठाकर चंदा चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।

CCTV की निगरानी में भी मिली खामियां

चंदा चोरी मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि जिस जगह पर चढ़ावे की गिनती होती थी वहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी उस स्तर की नहीं थी जैसी इतने संवेदनशील काम के लिए होनी चाहिए। अब एसआईटी इस पूरे मामले में शामिल हर एक व्यक्ति की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है ताकि चोरी में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Also Read
View All
‘मैं भागा नहीं, राम मंदिर में ही हूं,’ अयोध्या राम मंदिर विवाद पर पहली बार सामने आए सोमेश आनंद

‘योगी सरकार किसी चोर को नहीं छोड़ेगी’ हनुमानगढ़ी के महंत का अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा बयान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, 140 पन्नों की रिपोर्ट और साक्ष्य लेकर वापस लौटी SIT, अखिलेश बोले- रिपोर्ट चोरी न हो जाए

Ram Mandir Scam: व्यापारी का दावा- उसके द्वारा दान की गई 34 किलो चांदी गायब, राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में पूर्व इंजीनियर ने लगाया 40% कमीशन का आरोप, महंत बोले- ‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं’