अयोध्या

मथुरा कारसेवा पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP पर लगाया आरोप, बोले- धार्मिक मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही सरकार

Shri Krishna Janambhoomi Karseva: अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मथुरा कारसेवा के मुद्दे पर भाजपा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर तंज कसा है। उन्होंने अयोध्या में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे खड़े किए जा रहे हैं।
2 min read
• •
Aug 09, 2026
awadhesh prasad ram mandir donation caste discrimination statement
सपा सांसद अवधेश प्रसाद (फोटो- IANS)

SP MP Awadhesh Prasad Statement on BJP: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संभावित कारसेवा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार का देश की ज्वलंत और असल समस्याओं से अब कोई नाता नहीं रह गया है। यही कारण है कि भाजपा अब धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को आगे ला रही है।

असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज किसान खाद के भारी संकट से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश की चरमराती कानून-व्यवस्था, महंगी बिजली और बढ़ती महंगाई जैसी गंभीर समस्याएं आम जनता को बुरी तरह परेशान कर रही हैं। सांसद ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों और इन असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही जानबूझकर नए मुद्दे खड़े कर रही है।

केशव मौर्य के बयान पर दिया जवाब

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चंदा चोरी वाले बयान पर भी सपा सांसद ने पलटवार किया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि चंदा चोरी की बात उन लोगों को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए जिन्होंने अयोध्या में सरयू नदी के पानी को लाल कर दिया था। सांसद ने केशव प्रसाद मौर्य की राजनीतिक हैसियत पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपना खुद का चुनाव हार चुके हैं और अब सरकार में उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है। इसी वजह से वह पूरी तरह से हताश और निराश हो चुके हैं।

चढ़ावा चोरी केअपराधियों को बचा रही सरकार

अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी को लेकर भी योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा इस महाघोटाले का खुलासा किए हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार करोड़ों रुपये, सोने-चांदी और जमीन की चोरी करने वाले अपराधियों को बचा रही है जिससे भगवान राम की नगरी कलंकित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार भले ही इन दोषियों को बचा ले लेकिन वे भगवान की नजरों और उनके न्याय से कभी नहीं बच पाएंगे।

BJP को विकास से मतलब नहीं

सपा सांसद ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल को राज्य के विकास से कोई भी मतलब नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले की बढ़ती ताकत को देखकर भाजपा चिंतित है। पीडीए की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही भाजपा की परेशानी बढ़ रही है। जनता के वास्तविक और बुनियादी मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों को सामने लाकर लोगों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता को ऐसे मुद्दों से सावधान रहना चाहिए और सरकार से रोजगार, महंगाई, बिजली, किसानों की समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था जैसे सवालों पर जवाब मांगना चाहिए।

Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला