अयोध्या

उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में किये रामलला के दर्शन, मंदिर बनाने के लिए दे दिया यह बड़ा तोहफा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार सुबह राम लला के किये दर्शन...
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2018, 2:10 PM IST
Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे ने किये रामलला के दर्शन, मंदिर बनाने के लिए दिया यह बड़ा तोहफा

अयोध्या. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को रामलला के दर्शन किये। कड़ी सुरक्षा के बीच उद्धव ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे ने भगवान राम के दर्शन किये। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को चांदी की ईंट भेंट की।

राम मंदिर के बाद प्रेसवार्ता में उद्धव ठाकरे बीजेपी पर तीखा निशाना साधते हुए राम मंदिर पर अध्यादेश लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यादेश लाये, शिवसेना साथ देगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि चाहे कानून लाइए या फिर अध्यादेश लेकिन अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनाइए। उन्होंने कहा कि आज आज हर हिंदू की जुबान पर सिर्फ एक सवाल है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कब होगा।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल न करें और न ही हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करें। उन्होंने कहा कि दिन और पीढ़ियां बीती जा रही हैं, लेकिन भगवान राम का मंदिर नहीं बन रहा है। सरकार तारीख बताये कि आखिर अयोध्या में आखिर राम मंदिर कब बनेगा?

देखें वीडियो...

Updated on:
25 Nov 2018, 2:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027 से पहले अयोध्या पुलिस में बड़ा फेरबदल; 186 दरोगाओं को मिली नई तैनाती, SSP ने तत्काल ज्वाइन करने के दिए निर्देश

‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं