आजमगढ़. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा पैतृत संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुशंगिक संगठन सेवा भारती को दान करने की चर्चा पर खुद आरएसएस ने विराम लगा दिया है। आरएसएस ने साफ कर दिया है कि अमर सिंह सेवा भारती के कार्यों से प्रभावित है और वे चाहते हैं कि आजमगढ़ में जो उनकी संपत्ति है वहां सेवा कार्य शुरू हो। उन्होंने इस तरह की इच्छा व्यक्त की है। अभी संपत्ति हस्तानान्तरण जैसी कोई बात नहीं है।