25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ayodhya / अयोध्या में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब! मुस्लिमों ने किया स्वागत, लगाये जय श्रीराम के नारे, देखें वीडियो

अयोध्या में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब! मुस्लिमों ने किया स्वागत, लगाये जय श्रीराम के नारे, देखें वीडियो

देर रात से ही अयोध्या में राम भक्तों का आना शुरू हो गया था, धूप चढ़ते-चढ़ते राम नगरी की सड़कें और गलियां राम भक्तों से खचाखच भर गई हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Nov 2018, 12:59 PM IST

VHP RSS Dharmasabha

अयोध्या में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब! मुस्लिमों ने किया स्वागत, लगाये जय श्रीराम के नारे, देखें वीडियो

अयोध्या. विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा के लिए देर रात से अयोध्या में राम भक्तों का का आना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक करीब एक लाख लोग अयोध्या पहुंच चुके थे। विहिप का दावा है कि धर्मसभा में तीन लाख राम भक्त आएंगे। अयोध्या में फूल बरसा कर राम भक्तों का स्वागत किया गया। हिंदू ही नहीं मुस्लिमों ने भी अयोध्या में रामभक्तों का स्वागत किया। मुस्लिम मंच से जुड़े लोगों ने धर्मसभा मार्ग पर फूल बरसाए। मंदिर समर्थक मुस्लिम समुदाय के बबलू खान के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से अयोध्या पहुंची सकीना बानो ने राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाये।

विहिप की धर्मसभा के लिए राम नगरी में राम भक्तों का सैलाब दिखाई पड़ रहा है। हर तरफ जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। देर रात से ही अयोध्या में राम भक्तों का आना शुरू हो गया था। धूप चढ़ते-चढ़ते राम नगरी की सड़कें और गलियां राम भक्तों से खचाखच भर गई हैं। प्रशासन की योजना राम भक्तों को हाईवे पर रोक कर सीधे धर्मसभा स्थल पर ले जाने की थी, लेकिन जब अयोध्या में राम भक्तों का रेला उमड़ा तो प्रशासन की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

यह भी पढ़ें : विहिप की धर्मसभा में हो सकता है आतंकी हमला, आईबी इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

रविवार सुबह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिवार समेत रामलला के दर्शन किये। पत्रकार वार्ता में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही यह लोग राम-राम करते हैं और चुनाव खत्म होते ही आराम करने लगते हैं। ताकतवर सरकार बताये कि वह अध्यादेश क्यों नहीं ला रही है? उन्होंने कहा कि मेरा और कोई छिपा एजेंडा नहीं है। मैं अयोध्या सिर्फ राम मंदिर निर्माण के लिए आया हूं।

देखें वीडियो...