बागपत

पुलिस के घेरे में लाल टी-शर्ट पहने यह शख्‍स पहुंचा कोर्ट तो लग गई भीड़- देखें वीडियो

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या के मामले में बागपत कोर्ट में पेश किया गया था सुनील राठी को
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2018, 1:41 PM IST
Sunil Rathi
पुलिस के घेरे में लाल टी-शर्ट पहने यह शख्‍स पहुंचा कोर्ट तो लग गई भीड़

बागपत। बागपत में पूर्वांचल के डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश सुनील राठी को सोमवार को बागपत कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस के घेरे में राठी लाल टी-शर्ट पहने फिल्मी अंदाज में बागपत कोर्ट में दाखिल हुआ। पुलिस के बीच वह कैदी की तरह नहीं किसी सैलिब्रेटी के तरह चहलकदमी करता हुआ कोर्ट तक पहुंचा।

वेस्‍ट यूपी का है कुख्‍यात बदमाश

सुनील राठी वेस्‍ट यूपी का कुख्‍यात बदमाश है। घरेलू झगड़े से अपराध कि दुनिया में कदम रखने वाले सुनील राठी ने बागपत में अपने परिवार पर आई आफत को खत्म करने के लिए बंदूक का सहारा लिया था। इसके बाद उसके कदम बढ़ते ही चले गये। सुनील राठी का कद उस समय और भी उंचा हो गया जब उसने बागपत जेल में 9 जुलाई कोे पूर्वांचल के डाॅन मुन्ना बजरंगी को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या से उसका खौफ दूर तक होने लगा ।

पेशी पर आया था बागपत

मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में ही सोमवार को सुनील राठी की कोर्ट में तारीख थी। भारी तादात में पुलिस कर्मी उसको लेकर बागपत हवालात पहुंचे, जिसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया गया। लाल टी-शर्ट पहने सुनील राठी आज भी अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिया। खाकी के बीच में सुनील राठी के हाथ में कागज, सिर पर लाल टोपी, आंखों में चश्मा और लाल टी-शर्ट पर बाॅस का लोगो था। जो लोग उसे जानते नहीं थे, वे जरूर पूछ रहे थे कि यह कौन है, जिसके पास इतनी सुरक्षा है। सुरक्षा कारणों के कारण सुनील राठी को जल्द ही दिल्ली तिहाड़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

Updated on:
27 Nov 2018, 1:41 PM IST
Published on: