
भोपाल/ दिसंबर महीने के दस दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब क्रिसमस के जश्न का काउंटडाउन भी शुरु हो चुका है। मध्य प्रदेश समेत देशभर के बाजारों में क्रिसमस की रौनक दिखाई देने लगी है। ये ऐसे बाजार हैं, जहां से लोग क्रिस्मस की खरीदारी करते हैं। यानी इन बाजारों से त्यौहारी सीजन की साज-सज्जा का सामान खरीदा जाता है। इन बाजारों का इंतेजार आम लोगों को भी रहता है, क्योंकि यहां खासतौर पर साज सज्जा के सामान की वेरायटी सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। प्रदेश और देश के कुछ ऐसे ही खास बजारों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
-चौक बाजार
भोपाल शहर के सबसे पुराने इस खास बाजार के बारे में शायद ही कोई ना जानता हो। चौक बाजार को मुख्य रूप से सस्ती खरीदारी के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा आप यहां से चीजोंकी कई वेरायटीज भी खरीद सकते हैं। पुराने शहर के बीचों बीच बने इस बाजार में आप घरेलू जरूरत का हर सामान सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। साथ ही, यहां चलते फिरते आप कई व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैं।
-छप्पन बाजार
इंदौर शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक छप्पन बाजार को मुख्य रूप से खान पान के लिए खास बाजार माना जाता है। हालांकि, त्यौहारी सीजन में यहां की रौनक देखने लायक होती है। इस बाजार की खासियत ये है कि, यहां के दुकानदार त्यौहार की थीम के अनुसार साज सज्जा भी करते हैं, जिससे यहां पहुंचने वाले ग्राहकों को एक खास अनुभव देखने को मिलता है। यहां आप सस्ती खरीदारी के साथ साथ स्वादिष्ट भोजन जैसे- स्ट्रीट फूड, कॉन्टिनेंटल, इतालवी या कुछ डेसर्ट का भी मजा ले सकते हैं।
पढ़ें ये खास खबर- MP के ये टॉप-5 पर्यटन स्थल क्रिसमस की छुट्टियों को बना देंगे खास
-डी.बी सिटी मॉल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने डी.बी सिटी मॉल क्रिस्मस की खरीदारी के लिए प्रदेश के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यहां खरीदारी का बेहतरीन अनुभव है, कई तरह और स्पेशलिटी का भोजन, मूवी स्क्रीन मनोरंजन यानीसब कुछ एक छत के नीचे हैं। पार्किंग स्थल होने के कारण किसी अवयवस्था का सामना भी नहीं करना पड़ता।
पढ़ें ये खास खबर- किसी भी उम्र में बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट! 99% लोग हैं इस चीज से अनजान
-ट्रेजर आइलैंड
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में स्थित ट्रेजर आइलैंड प्रदेश का पहला ऐसा मॉल है जहां से आप क्रिस्मस की खास खरीदारी कर सकते हैं। यहां की दुकानों पर विशेष रूप से क्रिस्मस सीजन में खास ऑफर दिये जाते हैं। अगर आप खरीदारी के लिए किसी खास मौसम की तलाश में हैं, तो समझ लीजिये क्रिस्मस सीजन आपके लिए वही खास मौसम है। कपड़े, सामान, किराने, खिलौने और क्रिस्मस से संबंधित सभी वैरायटीज आपको शहर में स्थित इस एक छत के नीचे मिल जाएगी।
देश के ये खास बाजार भी क्रिस्मस पर होते हैं रोशन
-'सिलिकॉन वैली' बंगलूरू
देश के आईटी हब और सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर शहर बंगलूरू में क्रिसमस की रौनक देखने लायक होती है।यहां कई ऐसे बाजार हैं, तो फेस्टिव आइटम्स से गुलजार रहते हैं। क्रिसमस मार्केट, एलिमेंट्स मॉल, स्टेपिंग आउट नाइट मार्केट, ओडब्ल्यूसी क्रिसमस बाजार समेत कई मॉल्स में क्रिसमस के लिए खास बाजार लगाए जाते हैं।
पढ़ें ये खास खबर- हर पुरुष को अपनी नाभि में लगानी चाहिए ये खास चीजें, होंगे फायदे ही फायदे
-जर्मन क्रिसमस मार्केट
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में क्रिसमस के मौके पर 'जर्मन क्रिसमस मार्केट' लगाया जाता है। ये खास बाजार इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा लगाया जाता है। इन बाजारों में ट्री डेकोरेशन, लाइट्स और सजावट के अन्य सामानों से अलग ही रौनक होती है। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए ये बाजार भारत के सबसे अच्छे बाजारों में से हैं।
-गोवा और शिलांग के खास बाजार
पूर्वोत्तर भारत में शिलांग तो दक्षिण-पश्चिम भारत में गोवा क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए खास माना जाता है। क्रिसमस के मौके पर ये सबसे ज्यादा खुशगवार जगहों में से माने जाते हैं। क्रिसमस की ये रौनक आती है यहां के बाजारों से। गोवा में शॉपिंग के लिए अंजुना फ्ली मार्केट के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। इसी तरह शिलांग में बर्रा बाजार, पुलिस बाजार और जीएस रोड में क्रिसमस के समय अलग ही माहौल रहता है।
पढ़ें ये खास खबर- साड़ी पहनने के ये तरीके आपको देंगे Different Look, निखर उठेगा आपका रूप
-बाजारों से गुलजार कोच्चि
दक्षिण भारत के शहर कोच्चि में क्रिसमस के मौके पर कई कार्यक्रम होते हैं। क्रिसमस से पहले ही यहां के बाजारों में अलग रौनक दिखती है। यहां प्रसिद्ध कलाकारों के म्यूजिक कंसर्ट और डांस परफॉर्मेंस भी होती है। सजावट के सामानों के लिए यहां के दुकान जाने जाते हैं। कोच्चि कार्निवाल के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।