जेतून के तेल को बेहद गुणकारी माना जाता है। ये इंसानी शरीर के लिए इतना फायदेमंद है कि, इसका इस्तेमाल हर तरह से किया जा सकता है। इसे खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है, इसे झड़ते बालों को मजबूत बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है यानी कुल मिलाकर स्वाद के साथ साथ सेहत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप रात को सोने से पहले जेतून के तेल की दो से तीन बूंदे नाभि में डाल लेते हैं, तो ये आपकी पेट संबंधी कई समस्याओं का निराकरण करता है। जैसे- अपच, पेट की गर्मी, भूख ना लगना, कब्ज की समस्या, पेट दर्द, लिवर की कमजोरी आदि कई समस्याओं का निराकरण करता है।