Suicide Case: बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के अभिलाषा परिसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 3 साल से रिश्ते में रहे प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
CG Suicide News: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बस स्टैंड के पास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में मंगलवार तड़के 4 बजे एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने कथित रूप से तीन मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी से जूझ रही है।
मृतक की पहचान चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडे (23) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है। वह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और साथ ही जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम भी करता था। वहीं घायल युवती 22 साल की बताई जा रही, जो गांधी चौक क्षेत्र की रहने वाली है और पहले शादी डॉट कॉम में काम कर चुकी है।
ये भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित अभिलाषा परिसर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तडक़े अचानक जोरदार आवाज और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग जब बाहर निकले तो देखा कि युवक-युवती जमीन पर खून से लथपथ पड़े हैं। युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, युवती अस्पताल में भर्ती है।
तिफरा थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है। युवती के होश में आने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।
घटनास्थल की जांच में पुलिस ने छत से शराब की बोतल, दो गिलास, कपड़े, बेडशीट और कंबल बरामद किए गए हैं। इससे अंदेशा है कि दोनों ने रात साथ बिताई और शराब का सेवन भी किया था।
जहां सज रही थी सेज, वहीं बिछ गई चिता, इस बात से आहत होकर युवती ने दी अपनी जान- जशपुर जिले के पत्थलगांव के समीपस्थ ग्राम सुखरापारा के कठरापारा से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव सहित आसपास के इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है, जिस घर में एक दो दिनों मे शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक मातम पसर गया… पूरी खबर पढ़े
ढाई माह पूर्व की लव मैरिज, पति लौटा तो गले से लिपटकर रोई, फिर कमरे में जाकर लगा ली फांसी- कोतवाली क्षेत्र के केपी बतासबहरी में रविवार की शाम को 19 वर्षीय एक नवविवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व नवविवाहिता ने पति को फोन कर घर बुलाया और गले से लिपटकर रोई थी… पूरी खबर पढ़े