बिलासपुर

Big Incident: अवैध रेत खनन में नाबालिगों से काम, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मासूम की मौत, दूसरा गंभीर

Big Incident: रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के अवैध रेत खनन का काला सच एक दर्दनाक हादसे में सामने आया, जब रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई...
2 min read
पिता के साथ दर्दनाक हादसा (फोटो सोर्स- iStock)
पिता के साथ दर्दनाक हादसा (फोटो सोर्स- iStock)

Big Incident: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर (सीजी 12 बीएस 5759) की ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार दो नाबालिग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में नाबालिग अमित कश्यप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कमर में गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रेत खनन को आखिर किसका संरक्षण: केशरवानी

जिले में खनिज माफियाओं के बढ़ते आतंक को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेलतरा से कोटा तक ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और अवैध रेत-मुरुम उत्खनन से सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है। केशरवानी ने आरोप लगाया कि बेतहाशा खुदाई से सरकारी जमीनें बर्बाद हो रही हैं और कई इलाके चंबल घाटी जैसे बीहड़ में तब्दील हो रहे हैं। इससे लोगों के जानमाल को खतरा बढ़ गया है और प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय बन गई है।

अवैध खनन का खुला खेल

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है। हैरानी की बात यह है कि इस काम में नाबालिगों को लगाया जा रहा है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनिज विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। अब मांग उठ रही है कि अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। ज्ञात रहे कि लोखंडी, रतखंडी, धुमा मानिकपुर, लावर, राजपुर केकती और बुतेना क्षेत्रों में रेत, मुरुम, खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मां-बेटी गंभीर- जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -43 सड़क में ग्राम कछार के पास सोमवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई… पूरी खबर पढ़े

2 महीने में 75 लोगों की मौत, इस जिले की सड़क बनी जानलेवा, राहगीर भी नहीं सुरक्षित- कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसमें राहगीर मारे जा रहे हैं। सबसे अधिक दुपहिया वाहन पर सवार यात्रियों की जान जा रही है। सड़क पर पैदल चलने वाले या सड़क किनारे खड़े मुसाफिर भी सुरक्षित नहीं है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिसमें सड़क किनारे खड़े या दुपहिया वाहन में सफर के दौरान यात्रियों की जान गई है… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
10 Apr 2026 01:39 pm
Published on:
10 Apr 2026 01:39 pm