बॉलीवुड

शादी के 7 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोले राज, बताया कैसे हुई थी निक जोनस से मुलाकात

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को सात साल हो चुके हैं। लेकिन अब तक कोई ये नहीं जान पाया था कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी… जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

2 min read
Dec 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की फोटो (इमेज सोर्स: एक्स)

The Great Indian Kapil Show Season 4: सात साल पहले हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन इन सात सालों में एक सवाल हमेशा लोगों के दिलों में छिपा रहा, आखिर यह खूबसूरत रिश्ता शुरू कैसे हुआ? अब प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है।

ये भी पढ़ें

Meher Castelino: नहीं रहीं भारत की पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो, 81 साल की उम्र में निधन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दरअसल, कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ‘सीजन-4’ बहुत जल्द स्ट्रीम होने वाला है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ कपिल शर्मा मस्ती करते दिखाई देते हैं।

प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कपिल शर्मा एक्ट्रेस से सवाल पूछते हैं कि आप निक से पहली बार कब और कैसे मिली थीं । होना चाहिए था।? क्या कबूतर से मैसेज भेजा था?’

इस पर एक्ट्रेस हंसते हुए जवाब देते हैं कि ‘कबूतर नहीं लेकिन ट्विटर की जो चिड़िया है उससे।’ बस फिर क्या था, इस पर कपिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि ट्विटर पर हम भी हैं, लेकिन हम पर तो केस हो गए, सजन परदेस हो गए।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ‘सीजन-4’ इस दिन होगा स्ट्रीम

बता दें कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों ने फिल्म को पसंद तो किया, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई। अब वह ओटीटी पर फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की, तो इसे 20 दिसंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। रात 8 बजे से शो स्ट्रीम होगा और इसकी पहली मेहमान होंगी प्रियंका चोपड़ा।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

ये भी पढ़ें

काटा गदर… कमाई के तोड़े सभी रिकॉर्ड, ये रही 2025 की टॉप 10 फिल्में… देखें लिस्ट

Also Read
View All

अगली खबर