बॉलीवुड

25 साल बाद अमीषा पटेल का खुलासा, ‘गदर’ में सनी देओल संग जोड़ी को लेकर था बड़ा सवाल

25 Years of Gadar: आज 'गदर- एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने बताया कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ कास्टिंग को लेकर उन्हें शक था क्योंकि उन दोनों की उम्र में अंतर था।
3 min read
• •
Updated: 15 Jun 2026, 10:27 AM IST
Ameesha Patel on 25 Years of Gadar
अमीषा पटेल ने सनी देओल संग कास्टिंग पर किया खुलासा। (फोटो सोर्स: IMDb)

25 Years of Gadar Ameesha Patel: 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' को आज 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म में अपने किरदार सकीना और फिल्म के लंबे समय तक बने रहे प्रभाव को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उम्र के अंतर की वजह से उन्हें शुरू में सनी देओल के साथ कास्ट किए जाने को लेकर शक था।

सनी देओल संग जोड़ी को लेकर था सवाल

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मेकर्स से मेरा पहला सवाल यही था कि 'क्या आपको नहीं लगता कि मैं इस फिल्म के लिए बहुत छोटी हूं?' मेरे साथ जो हीरो था, वो उम्र में मुझसे काफी बड़ा था।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जब मेकर्स ने उन्हें कहानी समझाई, तो मुझे तारा सिंह के रफ अंदाज और सकीना की नजाकत के बीच का फर्क समझ आया।"

सकीना के रोल के बारे में

'ग़दर' में अपने किरदार सकीना के बारे में बात करते हुए अमीषा ने बताया कि इस रोल के ऑडिशन में लगभग 500 लोगों के बीच कड़ा मुकाबला था। इसके आगे उन्होंने बताया, "जब मुझे इस रोल के लिए चुन लिया गया तो उसके बाद, मैंने उर्दू बोलने के तरीके, बॉडी लैंग्वेज और उस दौर की सांस्कृतिक बारीकियों पर रिसर्च की।" उन्होंने कहा, "हम मस्जिदों में गए, नमाज देखी, ब्रिटिश राज के बारे में पढ़ा और उस दौर की स्टडी की। अनिल शर्मा जी ने मुझे सकीना के किरदार को गहराई से समझने में मदद की।"

दर्शकों को दिया फिल्म की सफलता का क्रेडिट

51 साल की एक्ट्रेस ने 'गदर' की सफलता का पूरा श्रेय दर्शकों को देते हुए कहा, "मैं अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने ये बता दिया कि चाहे कोई भी फिल्म आए और जाए, 'गदर' का बॉक्स-ऑफिस रिकॉर्ड न टूटे।" इसके आगे एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें जानकर हैरानी हुई कि 'गदर' और 'गदर 2' (2023) को देखने वाले लोगों की कुल संख्या अभी भी कई नई फ्रेंचाइजी (धुरंधर) से ज्यादा है। अमीषा के लिए, फिल्म की कामयाबी उसकी लव स्टोरी में है। "तारा और सकीना मतलब 'गदर'। अगर आप उनमें से किसी एक को भी हटा दें, तो 'गदर' नहीं रहेगी।"

अमीषा पटेल और सनी देओल की बॉन्डिंग। (फोटो सोर्स: IMDb)

फिल्म से जुड़े अपने सबसे यादगार अनुभव के बारे में बताते हुए, अमीषा ने कहा, “मैंने अभी तक रोमांस, जुदाई, दर्द या मां बनने वाले सीन शूट नहीं किए थे, लेकिन मुझे खुद को इमोशनली यकीन दिलाना था कि मैं एक पत्नी और मां हूं जो अपने परिवार के लिए लड़ रही है। उस सीन में अमरीश पुरी जी का सामना करना डरावना था, खासकर तब जब मैं नई थी और मुझे एक्टिंग की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं मिली थी।”

सनी देओल और अमीषा पटेल की बॉन्डिंग

सनी देओल के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए अमीषा कहती हैं, “सनी बहुत सब्र रखने वाले और सपोर्टिव थे। कई बार ऐसा होता था कि डायरेक्टर अनिल शर्मा जी मुझसे कोई शॉट लेने की कोशिश कर रहे होते थे और सनी कहते थे, ‘आप बाहर जाइए, मैं उसे डायरेक्ट करूंगा।’ वह मुझे आराम से चीजें समझाते थे। उन्होंने कभी गुस्सा नहीं किया, कभी अपना सब्र नहीं खोया। वो समझते थे कि मैं नई हूं और सकीना का रोल आसान नहीं है।”

'गदर' का क्रेज समय के साथ बढ़ता ही गया है। तारा सिंह के मशहूर हैंड-पंप वाले सीन से लेकर अनगिनत मीम्स और वायरल सोशल मीडिया पोस्ट तक, यह फिल्म दशकों बाद भी नए दर्शकों को मिल रही है। 'गदर' और 'लगान' (दोनों ही इस साल 25 साल पूरे कर रही हैं) जैसी कल्ट फिल्मों की कामयाबी पर बात करते हुए अमीषा कहती हैं, “नंबर और दर्शकों की भीड़ ही सब कुछ बयां करती थी। जब हमने 'गदर' बनाई थी, तब सोशल मीडिया का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। काम खुद बोलता था। लेकिन अब एक बिल्कुल नई पीढ़ी ने इस फिल्म को खोजा है। जिन लोगों का जन्म 'गदर' के रिलीज़ होने के समय भी नहीं हुआ था, उन्होंने इसे देखा है और तारा और सकीना को पसंद किया है।”

सादगी बनी 'गदर' की सफलता

उनके लिए, 'गदर' की इतनी लंबी कामयाबी का राज बहुत आसान है। “'गदर' बिना किसी दिखावे, बिना आइटम सॉन्ग, बिना जरूरत से ज़्यादा सेक्सुअल दिखाए और बिना कंप्यूटर ग्राफिक्स के कामयाब हुई। तारा सिंह ने फिल्म के दूसरे हाफ में ज्यादातर एक ही तरह के कपड़े पहने थे। सकीना सिर से पैर तक ढकी हुई थी। हमने इस सब्जेक्ट पर पूरे दिल और जान से काम किया था।”

25 साल पहले ‘गदर’ ने की थी कितनी कमाई?

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘गदर’ का बजट 19 करोड़ रुपये था। सिर्फ भारत से इस फिल्म ने 76.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 133 करोड़ रुपये रहा था। यानी इस फिल्म ने दुनियाभर से अपने बजट से 7 गुना ज्यादा पैसे छापे थे।

Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार