
Ameesha Patel on Preity Zinta Batwara 1947: कुछ दिनों पहले सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज है और फैंस इसके किरदारों की तुलना 'गदर' के यादगार किरदारों से भी कर रहे हैं। फिल्म की तुलना भी 'गदर' से की जा रही है। इसी बीच X (पहले ट्विटर) पर #AskAmy सेशन के दौरान, एक फैन ने कहा कि प्रीति जिंटा का किरदार उन्हें अमीषा पटेल द्वारा निभाए गए सकीना के रोल की याद दिलाता है। इस तुलना पर अमीषा ने प्रीति के लिए दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा, जो अब वायरल हो रहा है।
अमीषा पटेल ने हाल ही में X पर #AskAmy सेशन के दौरान फैंस से बातचीत की, जहां एक यूजर ने 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर के बारे में बात की। एक फैन ने पूछा, "क्या आपने बंटवारा का ट्रेलर देखा है? ऐसा लगता है कि प्रीति जिंटा आपके आइकॉनिक सकीना के किरदार को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन कुछ किरदार बस यादगार होते हैं। कोई और वो जादू दोबारा नहीं कायम कर सकता जो आपने और सनी सर ने गदर में किया था।"
इस कमेंट का जवाद देते हुए, अमीषा ने लिखा, "वो भी बहुत खूबसूरत है भाई। सकीना उसे शुभकामनाएं देती है। तारा का ध्यान रखना जब तक वो वापस अपनी जगह पर न आ जाए।"
एक फैन ने लिखा, "Good afternoon Ma'am हमें आपको किसी नए अवतार जैसे दमदार Police Cop या नकरात्मक किरदार में देखने का अवसर कब मिलेगा?"
वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'सनी सर के साथ आपके कमबैक ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी, बॉबी सर के साथ "हमराज 2" आ जाये, तो ये फिल्म सबसे बड़ा धमाका करेगी, कोई प्लान है?"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस स्वतंत्रता दिवस पर Batwara1947 आ रही है, सनी देओल की अगली फिल्म से आपकी क्या उम्मीदें हैं?"
बता दें कि अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' और 2023 में आए इसके सीक्वल 'गदर 2' में काम किया। इस फिल्म की कहानी भी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की घटनाओं से प्रेरित थी।
14 अगस्त, 2026 को इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर राज कुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अली फजल स्पेशल अपीयरेंस देते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।