बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर हुई ‘बड़ी गलती’ सुधारी, तो फैंस बोले- ‘पूरा दिन खराब कर दिया’

Amitabh Bachchan X Numbering Mistake: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में हुई गलती के लिए माफी मांगी, जिसके बाद उनके कमेंट सेक्शन में मीम्स, GIF और जोक्स की बाढ़ आ गई।
2 min read
Aug 11, 2026
Amitabh Bachchan X Post
KBC के सेट से अमिताभ बच्चन की फोटो। (फोटो सोर्स: sonylivindia via instagram)

Amitabh Bachchan X Post: सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की X (पहले ट्विटर) पोस्ट को नंबर देने की आदत के बारे में जानते हैं। कभी-कभी एक्टर नंबर गलत डाल देते हैं, लेकिन हमेशा किसी दूसरी पोस्ट में उसे ठीक भी कर लेते हैं। मगर हाल ही में उनके द्वारा अपनी गलती पर किए गए सुधार के बाद इंटरनेट यूजर्स और फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए, जिससे ‘नंबर लीक’ को लेकर जोक्स मीम्स और GIF बनने लगे।

अमिताभ बच्चन ने किस 'गलती’ के लिए मांगी माफी

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी X पोस्ट को नंबर देते समय गलती कर दी। पोस्ट #5817 के बाद, उन्होंने गलती से नंबरिंग #5718, #5719 वगैरह से शुरू कर दी। वहीं, एक फैन के बताने पर एक्टर ने उसे सुधारा और लिखा, "T 5820 - नंबरिंग में मुझसे एक बड़ी गलती हो गई, माफी चाहता हूं, 5817 के बाद, 5818, 5819, 5820 होना चाहिए था।" इसके साथ ही उन्होंने गलती बताने वाले फैन का शुक्रिया भी अदा किया और लिखा, "मुझे सही करने के लिए Ef’ (एक्सटेंडेड फैमिली) सुनील, आपका धन्यवाद।"

मीम्स, GIF और नंबर लीक के मजाक की भरमार

अमिताभ के X पोस्ट नंबरिंग को ठीक करने के बाद, एक X यूजर ने मजाक में लिखा, "इंसानियत हमेशा ‘Ef सुनील’ के इस नेक काम में योगदान को याद रखेगी," वहीं एक Redditor ने लिखा, "इसे शेयर करने के बाद WhatsApp फैमिली ग्रुप में सुनील का रिएक्शन।

"अच्छा हुआ आपने गलती मान ली, वरना मैं इस नंबर लीक के ख़िलाफ़ विरोध करने जंतर-मंतर जाने की सोच रहा था।" यह मजाक पेपर लीक को लेकर हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए किया गया था। एक और कमेंट में लिखा था, "उस गलती को मानने और सुधारने के लिए सर, आपका धन्यवाद। वरना, पूरे देश में बहुत बड़ा विरोध-प्रदर्शन होता।"

कुछ फैंस ने उनकी पुरानी फिल्मों का भी जिक्र किया, "दो और दो पांच के बाद से ऐसी पहली गलती।" एक फैन ने मजाक में कहा, "यह बहुत बड़ी गलती है। अब मुझे उनका मतलब समझने के लिए पुराने सभी ट्वीट्स को नए क्रम में पढ़ना होगा!" वहीं दूसरे ने लिखा, "मेरा दिन खराब हो गया। प्लीज ध्यान रखें क्योंकि इसका असर हम सब पर पड़ता है। धन्यवाद।" कुछ लोगों ने पुरानी नंबरिंग की गलतियां भी निकालीं।

कई लोगों को यह बहुत प्यारा लगा, उन्होंने अमिताभ के टम्बलर ब्लॉग्स का भी जिक्र किया। एक व्यक्ति ने लिखा, "मुझे ये सुधार बहुत प्यारे लगते हैं। साथ ही, वह एक टम्बलर दिवा हैं।" एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे उनके ट्वीट्स बहुत प्यारे लगते हैं, आखिर वह 83 साल के हैं।" एक व्यक्ति ने उनके गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का जिक्र करते हुए मजाक में कहा, "अगर वह कभी KBC में कंटेस्टेंट बनते हैं, तो उनसे 7 करोड़ का सवाल यह होना चाहिए कि आपके आखिरी ट्वीट का नंबर क्या है?"

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट के बारे में

बता दें अमिताभ बच्चन आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 AD' और तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। फिलहाल, वो 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल 'कल्कि 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, इन दिनों वो रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC-18) का 18वें सीजन में नजर आ रहे हैं, जिसके पहले एपिसोड में 'बंटवारा 1947' की स्टार कास्ट सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रोड्यूसर आमिर खान आए थे।