Anupam Kher Dhurandhar 2 Propaganda: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म पर वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ करते हुए फिल्मों को 'प्रोपेगेंडा' बताये जाने चल रही बहस पर अपनी राय दी है।
Anupam Kher Dhurandhar 2 Propaganda: साल की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' दिन पर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं, रिलीज के लगभग 2 हफ़्तों बाद भी सिनेमाहॉल हॉउसफुल जा रहे हैं। फिल्म की कहानी और किरदार हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म रिलीज के 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ सियासी गलियारों में फिल्म को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही हैं। कोई फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहा है तो कोई फिल्म को सपोर्ट कर रहा है। फिल्म ने देश और विदेश के दर्शकों के दिलों को छू लिया है।
'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने खुलकर फिल्म का समर्थन किया है, खासकर कुछ फिल्मों को 'प्रोपेगेंडा' करार दिए जाने की बहस के जवाब में।
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 में फिल्मों पर बात करते हुए वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो सिनेमा को प्रचार फिल्में कहते हैं। हम उन पर बेवजह समय बर्बाद कर रहे हैं, वे बेकार के लोग हैं, उनका कोई महत्व नहीं है। आइए 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता का जश्न मनाएं, आइए 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मनाएं। लोग बेवकूफ नहीं हैं। लोग बेवकूफ नहीं हैं कि वो रात 12 बजे का शो देखने जाएं, वो भी हाउसफुल। लोग फिल्म इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि उन्हें वह पसंद आती है। और मुझे लगता है कि हमें उन लोगों को चुप करा देना चाहिए जो इसे प्रचार फिल्म कह रहे हैं। और मुझे लगता है कि हमें उन लोगों को शांति से आराम करने की सलाह देनी चाहिए जो इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहे हैं।"
उन्होंने सिनेमा के बारे में बहस से परे भी बात की और बताया कि फिल्में एक ही समय में सार्थक और व्यावसायिक दोनों हो सकती हैं। "क्या सिनेमा लोगों को बदल सकता है? हां, बदल सकता है। यह अंधेरे हॉल में बैठे लोगों पर निर्भर करता है, लेकिन यह एक बिजनेस भी है। ये किसी भी दूसरे बिजनेस की तरह ही है। बहुत से लोग चैनल को एक व्यापर के रूप में चलाते हैं, वो इसे केवल कहानी सुनाने के लिए नहीं करते। लेकिन अगर मैं कोई फिल्म देखने जा रहा हूं, तो हो सकता है कि मुझे उससे कुछ सीखने को मिले।"
दिलचस्प बात यह है कि अनुपम खेर ने पहली बार फिल्म की तारीफ नहीं की है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने बताया था कि रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था। उन्होंने रणवीर सिंह को पर्सनल फोन करके बधाई दी और कहा, “मैं अभिनय का शिक्षक हूं। किसी को सचमुच सलाम करने में मुझे बहुत समय और दृढ़ विश्वास लगता है। आप बेस्ट हैं… आपकी बॉडी लैंग्वेज, आपका दबी हुई नाराजगी, आपके दर्द को समझना… एक-दो सीन्स में आपके दर्द को देखकर मैं भावुक हो गया, मुझे बहुत दुख हुआ।"