बॉलीवुड

सालों की डेटिंग के बाद शादी करने वाले हैं जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया? बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Janhvi Kapoor Wedding Rumours: जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया की शादी की अफवाहें तब शुरू हुईं जब खबरों में इस साल के अंत में एक समारोह आयोजित करने की बात कही गई। कई सालों से साथ रहे इस जोड़े का रिश्ता आज भी मजबूत है और वो अक्सर पब्लिक प्लेस में एक साथ नजर आते हैं। क्या जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया कई सालों के रिश्ते के बाद जामनगर में पारंपरिक समारोह में शादी करने वाले हैं? इस पर अब बोनी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।

3 min read
May 04, 2026
बोनी कपूर ने खोला जाह्नवी कपूर की शादी का राज। (फोटो सोर्स: janhvikapoor)

Janhvi Kapoor Wedding Rumours: जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया पिछले कई सालों से एक रिश्ते में हैं। दोनों ही अक्सर पब्लिक प्लेस में एक साथ नजर आते हैं और अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं। अक्सर दोनों को मंदिर दर्शन, डिनर पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन जैसे इवेंट्स में साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज हमेशा दिल को छू जाती हैं और इन फोटोज से उनके रिश्ते को लेकर चर्चा और भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

‘मैं बस नशे में धुत होना चाहती थी’, जाह्नवी कपूर के इस वायरल बयान का क्या था असली मतलब?

क्या जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया शादी करने वाले हैं? (Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Wedding)

कुछ समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जाह्नवी और शिखर जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कपल इस साल के आखिर तक या फिर सितंबर और अक्टूबर के बीच, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करने के बारे में सोच रहा है ख़बरों की मानें तो शादी के लिए जामनगर को लेकर बातें हो रही हैं। जानकारी के लिए इस बारे में न जान्हवी कपूर और ना ही शिखर पहारिया की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी दी गई है, बल्कि ये अफवाहें एंटरटेनमेंट पोर्टल्स और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

जान्हवी के पिता बोनी कपूर का रिएक्शन (boney-kapoor-breaks-silence)

आपको बता दें कि इन सभी अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाते हुए, जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने इन सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "नहीं, ये सच नहीं है," और इस तरह शादी की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया।

2024 में भी चली थी रोमांस की चर्चा

2024 में फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी कपूर ने अपने रोमांस की ओर इशारों-इशारों में बताया था और शिखर के नाम का शार्ट नाम 'शिकू' से बना एक खास हार पहना था। जिसके बाद फैंस इनके रोमांस और रिलेशनशिप पर बात करने लगे थे।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया के रिश्ते के बारे में (Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship)

जाह्नवी और शिखर बचपन के दोस्त हैं जिनका रिश्ता धीरे-धीरे लावे अफेयर में बदल गया। उनके रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले 2016 में सामने आईं, हालांकि दोनों ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इसे नकारा।

बोनी कपूर ने खोला जाह्नवी कपूर की शादी का राज। (फोटो सोर्स: janhvikapoor)

खबरों के मुताबिक, 2018 में जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे, जिसका हिंट उन्होंने बाद में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी दिया था। हालांकि, खबरों के अनुसार, यह जोड़ी 2022 में फिर से एक साथ आ गई और तब से उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है, वो अक्सर साथ में नजर आते हैं। आपको बता दें कि शिखर का जाह्नवी के परिवार के साथ भी मजबूत रिश्ता प्रतीत होता है और उन्हें अक्सर उनके फैमिली फंक्शन्स और तीज-त्योहारों में भी देखा जाता है।

जाह्नवी कपूर का फिल्मी करियर (Janhvi Kapoor Upcoming Movies)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उस मुश्किल दौर से अब बाहर आ चुकी हैं और अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उनके करियर की बात करें तो वो जल्द ही साउथ इ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म Peddi में नजर आएंगी, जो 6 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले वो वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखाई दी थीं।

ये भी पढ़ें

Thalapathy Vijay: क्यों करोड़ों फैंस विजय को मानते हैं अपना ‘थलपति’? 32 साल पुरानी है इसकी कहानी
Also Read
View All