9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

69 के Boney Kapoor ने पकड़ा एक्ट्रेस का हाथ, वीडियो देख लोग बोले- तीसरी शादी की तैयारी..

Boney Kapoor Video: श्रीदेवी के पति और फिल्म मेकर बोनी कपूर का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वो एक एक्ट्रेस का हाथ थामे दिख रहे हैं। इसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों शादी करने जा रहे हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 11 Mar 2025, 7:38 PM IST

boney-kapoor-karishma-tanna-iifa-viral-video

boney kapoor

Boney Kapoor Video: IIFA 2025 के ग्रीन कार्पेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर एक एक्ट्रेस का हाथ थामे दिख रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, आईफा के इवेंट में बोनी कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को हाथ थामे पोज देते हुए देखा गया। दोनों ने पैपराजी के कहने पर साथ में तस्वीरें खिंचवाईं, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बोनी कपूर बोले-इनका ग्लैमर मुझ पर छलक रहा है

वीडियो में बोनी कपूर मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने करिश्मा की तारीफ करते हुए कहा-"मैं इनकी परछाई में ठीक दिख रहा हूं न? इनका ग्लैमर मुझ पर छलक रहा है की नहीं?" इस पर करिश्मा तन्ना मुस्कुरा दीं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।

यह भी पढ़ें: Aditi Sharma की गुपचुप शादी का खुलासा, 4 महीने बाद होने जा रहा तलाक, पति ने लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

कुछ यूजर्स ने बोनी कपूर के मजाकिया अंदाज की तारीफ की। वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक शख्स ने लिखा-’क्या बोनी फिर से शादी करने की योजना बना रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा- ‘अब कहीं इस से शादी करने का इरादा तो नही है बोनी कपूर का।’

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan को ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, दुखी हुए फैंस, क्या डिले होगी फिल्म?

बोनी कपूर ने खुशी कपूर की नई फिल्म पर दिया अपडेट

IIFA 2025 के इवेंट में बोनी कपूर ने अपनी बेटियों खुशी कपूर और जान्हवी कपूर के करियर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वो खुशी कपूर के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। "नो एंट्री-2 के बाद मैं खुशी के साथ भी एक फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं।"

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रही Hina Khan की लेटेस्ट पोस्ट देख भड़के लोग, बोले- शर्म करो रमजान में…

मॉम’ का सीक्वल

लोग कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ का सीक्वल हो सकती है। मगर अभी तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। आपको बता दें कि, खुशी कपूर ने  ‘आर्चीज’, ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ जैसी मूवीज में काम किया है।