बॉलीवुड

Celebs Wedding 2025: इस साल शादी के बंधन में बंधे ये स्टार्स, कुछ ने गुपचुप तरीके से तो कुछ ने की धूमधाम से शादी

Celebs Wedding 2025: हिना खान-रॉकी जायसवाल से लेकर अरमान मलिक-आशना श्रॉफ तक, साल 2025 में शादी के बंधन में बंधे ये सितारे…देखें पूरी लिस्ट।
3 min read
• •
Dec 16, 2025
Celebs Wedding 2025
हिना खान से लेकर अरमान मलिक तक; इन सितारों ने रचाई शादी (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)

Celebs Wedding 2025: बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ सिनेमा तक, साल 2025 में कई स्टार शादी के बंधन में बंधे। किसी ने बेहद सादगी से चुपचाप शादी रचाई, तो किसी ने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न में डूबकर सात फेरे लिए।

इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले सितारों की लिस्ट भी काफी लंबी रही, जिसमें अरमान मलिक, प्राजक्ता कोली, सामंथा रुथ प्रभु, प्रतीक बब्बर, दर्शन रावल, आदर जैन, सारा खान, हिना खान, अखिल अक्किनेनी जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने 2025 में अपने नए जीवन की शुरुआत की।

देखें लिस्ट-

सामंथा रुथ प्रभु – राज निदिमोरू

साल के आखिरी महीने में सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। उन्होंने 1 दिसंबर को ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। यह शादी कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। सादगी भरी इस शादी ने सबका दिल जीत लिया।

अरमान मलिक – आशना श्रॉफ

मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने 2 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ सात फेरे लिए। दोनों की लव स्टोरी लंबे समय से चर्चा में थी। शादी बेहद निजी रखी गई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की।

हिना खान – रॉकी जायसवाल

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन उनके इस दुःख की घड़ी में हमेशा परछाई बनकर साथ खड़े हुए रॉकी जायसवाल। फिर खबर आई कि हिना खान ने 4 जून को मुंबई में अपने लंबे समय के साथी रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की। इस खास मौके पर हिना ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। शादी की खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी।

अविका गौर – मिलिंद चंदवानी

‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर ने 30 सितंबर को बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की। यह शादी रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें हल्दी, मेहंदी और बाकी रस्में भी धूमधाम से निभाई गईं।

अखिल अक्किनेनी – जैनब

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को हैदराबाद में जैनब रावजी से शादी रचाई। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, लेकिन इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। चिरंजीवी और रामचरण जैसे स्टार्स ने भी नए जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

दर्शन रावल – धरल सुरेलिया

साल की शुरुआत में ही सिंगर दर्शन रावल ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। जनवरी में उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली। दर्शन ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया, जिसे खूब प्यार मिला।

आदर जैन – अलेखा आडवाणी

कपूर परिवार से जुड़े आदर जैन ने अलेखा आडवाणी के साथ दो बार शादी की रस्में निभाईं। पहले 12 फरवरी को गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हुई और इसके बाद 21 फरवरी को मुंबई में हिंदू परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए। दोनों की शादी में प्यार और परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

प्रतीक बब्बर – प्रिया बनर्जी

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने फरवरी में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी की। यह शादी मुंबई में उनकी मां, दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के घर पर हुई। शादी सादगी भरी थी, हालांकि इस मौके पर प्रतीक के पिता राज बब्बर मौजूद नहीं थे।

प्राजक्ता कोली – वृषांक खनाल

यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने भी इसी साल शादी रचाई। 25 फरवरी को उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से कर्जत में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। करीब 13 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने हमेशा के लिए साथ निभाने का फैसला लिया। उनकी शादी में भारतीय और नेपाली संस्कृति का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

सारा खान – कृष पाठक

टीवी एक्ट्रेस सारा खान भी शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने 5 दिसंबर को अभिनेता कृष पाठक से शादी की, जो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। दोनों ने पहले निकाह किया और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए, जिससे उनकी शादी ने सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश की।

Updated on:
16 Dec 2025 10:13 am
Published on:
16 Dec 2025 10:13 am
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर