बॉलीवुड

धुरंधर एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कटे सिर से फुटबॉल खेलने वाले सीन का खौफनाक सच, बोले- ‘मैं बहुत डरा हुआ था’

Danish Pandor on Dhurandhar 2: 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) में उजैर बलोच की भूमिका निभाने वाले दानिश पंडोर ने फिल्म के एक सीन के बारे में बात करते हुए बताया कि इसको करते हुए मैं बहुत डर गया था।
3 min read
Mar 26, 2026
Danish Pandor on Dhurandhar 2
एक्टर दानिश पंडोर ने बताया 'धुरंधर 2' के कटे सिर से फुटबॉल खेलने वाले सीन का सच। (फोटो सोर्स: IMDb)

Danish Pandor on Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज हुई आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉलीवुड की सबसे हिंसक फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों राकेश बेदी, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने अहम भूमिकाएं निभाई है। फिल्म में रहमान डैकत के छोटे भाई उजैर बलोच का किरदार काफी खूंखार दिखाया गया है।

दानिश पंडोर ने 'धुरंधर 2' के सबसे हिंसक सीन पर की बात (Danish Pandor on Dhurandhar 2)

एक इंटरव्यू में दानिश पंडोर ने फिल्म के एक सीन को लेकर खुलकर बात की। इस सीन में उजैर बलोच को अरशद पप्पू का सिर काटते और बाद में उसके सिर से फुटबॉल खेलते हुए दिखाया गया है। दानिश पंडोर ने बताया कि इसको करते हुए मैं बहुत डर गया था।यह फिल्म के सबसे हिंसक सीन्स में से एक है।

एंट लाइव से बात करते हुए दानिश ने कहा, “वो घटना रियल लाइफ में असल में घटी थी। जब मैंने पहली बार इसके बारे में पढ़ा, तो मैं बहुत डर गया था। इसके बारे में पढ़कर ही मुझे आश्चर्य हुआ कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। लेकिन एक एक्टर में एक खास क्षमता होती है और जब वो किसी किरदार पर काम करते हैं, तो वो खुद को पूरी तरह से उसमें ढाल लेते हैं। जैसे-जैसे आप किरदार के बारे में पढ़ते जाते हैं, आप समझने लगते हैं कि वो कैसा व्यवहार करेगा, और आप कुछ क्रिएटिव फ्रीडम भी ले सकते हैं।”

मैं उस सीन को पढ़ा, तो मैं डर भी गया था

उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने उस सीन को पढ़ा, तो मैं उसे करने के लिए वास्तव में बहुत एक्साइटेड था। हर अभिनेता की ख्वाहिश होती है कि वो फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन को निभाए, जिनके बारे में वो सोचते हैं, और यह सोचते रहते हैं कि वो उन्हें कैसे करेंगे। घबराहट होती है, बहुत सारी आशंकाएं होती हैं, और साथ ही जिज्ञासा भी होती है।"

'धुरंधर 2' के सिर कलम वाले सीन का सच। (फोटो सोर्स: IMDb)

सीन के बारे में आगे बात करते हुए, दानिश ने बताया, 'हर टेक के बाद, मैं निर्देशक आदित्य धर की ओर देखता था कि क्या वो ओके करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि मैं उस सीन को देखने के लिए मॉनिटर पर नहीं गया, क्योंकि मैं चाहता था कि धर इससे संतुष्ट हों। क्योंकि उस सीन पर बहुत मेहनत की गई थी, और उन्होंने थोड़ा बहुत इम्प्रोवाइजेशन भी किया था। बता दें कि दानिश पंडोर 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में उजैर बलोच के रूप में एक्टर की एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उनकी बहुत तारीफ़ भी की।

उजैर बलोच के किरदार में दानिश पंडोर। (फोटो सोर्स: IMDb)

दानिश को कैसे मिला रोल

दानिश पंडोर ने बताया, 'मैं बहुत इंट्रोवर्ट किस्म का शख्स हूं। जब पर परफॉर्मेंस की बात होती है तो सब किनारे रख देता हूं। सीन दिमाग में चलता रहता है और जब कैमरा ऑन होता है तो कोई झिझक नहीं होती। हो सकता है आदित्य सर को कुछ दिखा हो मुझमें, मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।'

'धुरंधर 2' की कहानी (Story of Dhurandhar 2)

धुरंधर फ्रेंचाइज में कई काल्पनिक कहानियों के साथ-साथ वास्तविक घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिनमें 1999 कांधार हाईजैक, 26/11 मुंबई धमाके, 2016 की नोटबंदी जैसी घटनाएं शामिल हैं। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'धुरंधर: द रिवेंज' में 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है।

Also Read
View All