Dharmendra Post: धर्मेंद्र ने पिछले साल 6 दिसंबर को एक पोस्ट किया था। इसमें भी वह अपने फैंस पर प्यार लुटाते नजर आए थे। अब उनके जाने के बाद उनके फैंस उसे पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं।
Dharmendra 90th Birthday: धर्मेंद्र के जाने के बाद इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच मातम छाया हुआ है। एक्टर जितना प्यार अपने फैंस से करते थे उतना ही प्यार वो भी अपने एक्टर से करते थे। जब भी धर्मेंद्र इंस्टाग्राम पर एक्टिव होते या वीडियो शेयर करते हमेशा खुद हर एक कमेंट का जवाब अपने फैंस को देते थे। अब 8 दिसंबर को एक्टर का 90वां जन्मदिन उनके फार्महाउस पर मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देओल परिवार ने दी है। वहीं, हर साल की तरह उनके फैंस इस जन्मदिन पर भी अपने फेवरेट एक्टर को याद कर रहे हैं।
एक्टर ने जन्मदिन से 2 दिन पहले पिछले साल यानी 6 दिसंबर 2024 को एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में भी अपने फैंस को ही याद किया था। अब एक बार फिर लोग उसे पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने अपने एक कैप पहने फोटो शेयर की थी। जिसमें उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था, "प्यारे दोस्तों, आपके प्यार भरे जवाब के लिए आप सभी को बहुत-बहुत प्यार। मैं अपनी मातृभूमि वापस आ गया हूं। मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं" इस पोस्ट पर फैंस एक बार फिर धर्मेंद्र पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें, धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया था, जिसके बाद वह घर लौट आए थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब उनके जाने के बाद उनका परिवार उनका जन्मदिन उनके चाहने वालों के साथ मनाएगा।