बॉलीवुड

Batwara 1947 में सनी देओल को देखकर सलमान खान हुए इंप्रेस, फोन कर की तारीफ, करण देओल ने किया खुलासा

Salman Khan on Sunny Deol in Batwara 1947: बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान ने सनी देओल की ‘Batwara 1947’ में उनकी की परफॉर्मेंस की तारीफ की। करण देओल ने बताया कि एक्टर ने फोन करके अपने पिता को पसंद करने की बात कही।
2 min read
Aug 24, 2026
Salman Khan Praises Sunny Deol
सलमान खान और सनी देओल की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram/beingsalmankhan and IMDb)

Salman Khan Praises Sunny Deol: सनी देओल की की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को मिली-जुली दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। मगर, फिल्म के कलाकारों शबाना आजमी, सनी देओल, करण देओल को उनके अभिनय के लिए तारीफ मिली। वहीं, सलमान खान ने पर्सनली सनी देओल को फोन करके बताया कि उन्हें फिल्म में सनी का काम पसंद आया। इस बात का खुलासा सनी के बेटे करण देओल ने खुद किया है।

बेटे करण देओल ने बताया भाईजान ने की पापा की तारीफ

हाल ही में 'फिल्मीज्ञान' के साथ बातचीत में सनी देओल के बेटे करण देओल ने कहा, "सलमान खान हमारे परिवार को बहुत प्यार करते हैं। वो हमेशा हमारा साथ देते हैं और हर मुश्किल में हमारे साथ खड़े रहते हैं। उनका प्यार सच्चा है। वो सच में एक बहुत अच्छे इंसान हैं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान ने देओल परिवार से संपर्क किया, तो करण ने कहा, "हां, उन्होंने हमें फोन किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई, उन्हें फिल्म में मेरे पिता का काम अच्छा लगा।" बता दें कि इस फिल्म में पहली बार करण देओल ने सनी देओल के साथ काम किया और उनके बेटे का किरदार निभाया है। सनी देओल और सलमान खान ने 1996 की हिट फिल्म 'जीत' में साथ काम किया था।

'बटवारा 1947' की 10 दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Batwara 1947 10 Days box office collection)

'Sacnilk के अनुसार, 10वें दिन 'बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर 5,402 शो में कुल 1.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 43.67 करोड़ रुपये और कुल नेट कमाई 36.80 करोड़ रुपये हो गई है। विदेशों में फिल्म ने 10वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की, जिससे विदेश में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 8.85 करोड़ रुपये तक पहूंच गई है। इस तरह फिल्म की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 52.52 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग

एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में सनी देओल की एक्शन हीरो वाली इमेज साफ नजर आती है। हालांकि, उन्होंने फिल्म के शांत और इमोशनल सीन्स में भी शानदार अभिनय किया है। इन सीन्स में उनकी एक्टिंग में एक अलग गहराई और गंभीरता देखने को मिलती है, जो उनके एक्शन सीन्स से भी ज्यादा प्रभावशाली लगती है। प्रीति जिंटा ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म के कई सीन्स में जबरदस्त एक्टिंग कहानी को और मजबूत बनाती है। वहीं, शबाना आजमी की एक्टिंग को सबसे दमदार बताया जा रहा है। उनके जबरदस्त अभिनय से फिल्म का असर और बढ़ जाता है। दर्शक शबाना आजमी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'बंटवारा 1947' के बारे में

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी द्वारा डायरेक्ट की गई 'बटवारा 1947' के साथ संतोषी और सनी देओल लगभग तीन दशक बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'घायल' (1990), 'दामिनी' (1993) और 'घातक' (1996) जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था।