बॉलीवुड

Dhurandhar 2 है प्रोपगेंडा फिल्म? प्रियदर्शन ने दिया बेबाक जवाब, बोले- क्या फिल्म देखने वाले मूर्ख हैं?

Priyadarshan On Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को लेकर हर एक्टर और डायरेक्टर अपनी बेबाक राय रख रहा है। अब इसमें डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी कमेंट कर दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
3 min read
Mar 30, 2026
Priydarshan big statement on Dhurandhar 2 is not propaganda director raised question Are moviegoers fools
धुरंधर 2 ने धुरंधर 2 पर की बात

Priydarshan On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही रणवीर सिंह की फिल्म'धुरंधर 2: द रिवेंज'को लेकर जहां एक तरफ जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है, वहीं कई लोग इसे 'प्रोपेगेंडा' फिल्म बता रहे हैं और इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। अब इस पूरे विवाद में भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इस फिल्म लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने लोगों से इसे लेकर सवाल पूछा है। जो सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही लेखक ने कड़ा जवाब भी दिया है।

प्रियदर्शन ने रखी धुरंधर 2 पर अपनी राय (Priydarshan On Dhurandhar 2)

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें फिल्म को किसी एजेंडे से प्रेरित बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, "इसमें प्रोपेगेंडा जैसी कोई बात नहीं है। आप बस सच्चाई को लोगों के सामने ला रहे हैं। जब पूरे भारत ने इस फिल्म को दिल से स्वीकार कर लिया है, तो मुट्ठी भर लोगों की राय से क्या फर्क पड़ता है?"

प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 को बताया सबसे बड़ी हिट (Priyadarshan says Dhurandhar 2 is biggest Film)

प्रियदर्शन ने आगे कड़े शब्दों में कहा, "पूरे देश ने इस फिल्म को देखा और सराहा है। इससे बड़ी हिट फिल्में आज के दौर में कोई नहीं हैं। क्या आपको लगता है कि सिनेमा जाने वाले करोड़ों लोग मूर्ख हैं? यह जनता की राय है और इसे उन पर ही छोड़ देना चाहिए। इस पर बेवजह की बहस करने के बजाय इसे भूल जाना ही बेहतर है।"

प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 के डायरेक्टर की तारीफ की (Priyadarshan Praised Aditya Dhar)

प्रियदर्शन के लिएआदित्य धर सिर्फ एक फिल्ममेकर नहीं, बल्कि उनके एक काबिल शिष्य की तरह हैं। उन्होंने उन दिनों को याद किया जब आदित्य धर अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष कर रहे थे। प्रियदर्शन ने बताया, "एक समय था जब आदित्य बहुत निराश थे क्योंकि उनकी कुछ स्क्रिप्ट्स को बिना क्रेडिट दिए ही इस्तेमाल कर लिया गया था। आज जब मेरा कोई बच्चा या शिष्य जीवन में इतनी बड़ी सफलता हासिल करता है, तो उससे बड़ा आनंद मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता।"

विवाद की जड़ और फिल्म की कमाई (Dhurandhar 2 Controversy)

बता दें कि यह विवाद तब बढ़ा जब मशहूर निर्देशक वेत्रिमारन ने हाल ही में "नफरत फैलाने वाली फिल्मों" को लेकर एक बयान दिया। हालांकि उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि उनका इशारा 'धुरंधर 2' की तरफ ही था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और आर. माधवन जैसे सितारे हैं, जो कराची के लयारी अंडरवर्ल्ड को खत्म करने वाले एक भारतीय जासूस की कहानी बयां करते हैं। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

प्रियदर्शन का अपना वर्कफ्रंट

खुद प्रियदर्शन भी इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वह अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हैवान' पर भी काम कर रहे हैं।

फिलहाल, प्रियदर्शन के इस बयान ने 'धुरंधर 2' के समर्थकों को नई मजबूती दे दी है, जिससे यह साफ है कि बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वैचारिक जंग में भी यह फिल्म चर्चा का केंद्र बनी रहेगी।

Updated on:
30 Mar 2026 11:29 am
Published on:
30 Mar 2026 11:29 am