बॉलीवुड

सलमान खान ने बताया क्यों पहुंचे थे रात में हॉस्पिटल? पैपराजी की माफी स्वीकार करने के बाद तोड़ी चुप्पी

Salman Khan video: मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर हुए विवाद के बाद अब सलमान खान और पैपराजी के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में पैप्स ने एक सुर में सलमान खान से माफी मांगी, जिसे भाईजान ने हंसते हुए स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही सलमान ने खुलासा किया कि वह उस रात इतने गुस्से में क्यों थे और क्यों हॉस्पिटल पहुंचे थे?

2 min read
May 21, 2026
सलमान खान से पैपराजी ने मांगी माफी

Salman Khan Hinduja hospital visit reason: बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान और पैपराजीके बीच बीते दिनों जो एक बड़ा विवाद शुरू हुआ था, उस पर अब पूरी तरह से फुल स्टॉप लग गया है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैप्स पर भड़कने और आधी रात को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 4 तीखे पोस्ट दागने के बाद आखिरकार भाईजान का गुस्सा शांत हो गया है। बुधवार शाम को मुंबई में आयोजित हुई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में जैसे ही सलमान खान पहुंचे पैपराजी सॉरी भाई, सॉरी भाई करके चिल्लाने लगे। ऐसे में खुद सलमान खान ने अपने हॉस्पिटल में जाने की असली वजह का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा की 33 की उम्र में मौत, डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी का आया बयान, बताया कैसा था उनका व्यवहार

सलमान से पैप्स ने मांगी माफी (Salman Khan Hinduja hospital visit reason)

बुधवार शाम जब सलमान खान, रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी‘ की सक्सेस पार्टी में शामिल होने पहुंचे, तो वहां सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी थीं। जैसे ही सलमान ने वेन्यू पर एंट्री ली और कैमरों के सामने आए, तो वहां मौजूद पैपराजी ने कल की अपनी गलती के लिए उन्हें देखते ही 'सॉरी' कहना शुरू कर दिया।

इस पर सलमान ने हाथ दिखाकर उन्हें शांत रहने का इशारा किया। फिर रितेश देशमुख के साथ पोज देते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को नसीहत दी, "यह सही जगह है, यहां जितनी चाहें फोटो क्लिक कर सकते हैं।" जब फोटोग्राफर्स ने फिर से सॉरी कहा, तो सलमान ने मजाक में कहा, "थोड़ा जोर से सॉरी बोलो!" इसके बाद वहां मौजूद तमाम कैमरामैन ने सलमान को घेर लिया और बिना किसी धक्का-मुक्की के एक सुर में ‘सॉरी-सॉरी’ बोलने लगे। भाईजान ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए ‘हां, ठीक है’ कहा और उनकी माफी स्वीकार कर ली।

सलमान खान ने बताया क्यों पहुंचे थे हॉस्पिटल (Salman Khan paparazzi patch up video)

पैप्स के माफी मांगने के बाद सलमान खान ने उस सच से भी पर्दा उठाया, जिसने उन्हें उस रात अस्पताल के बाहर इतना विचलित और परेशान कर दिया था। सलमान ने वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए बेहद गंभीर आवाज में कहा, “इनकी पत्नी बहुत बीमार थीं…”

दरअसल, सलमान खान अस्पताल में किसी कैजुअल विजिट के लिए नहीं गए थे, बल्कि उनके किसी बेहद करीबी दोस्त की पत्नी गंभीर रूप से बीमार थीं और ICU में भर्ती थीं। सलमान वहां अपने दोस्त के उस मुश्किल वक्त में ढांढस बंधाने पहुंचे थे। ऐसे बेहद संवेदनशील और निजी पलों में जब अस्पताल जैसी जगह पर कैमरों की फ्लैशलाइट्स चमकीं और तस्वीरें खींचने की होड़ मची, तो दोस्त का दर्द देखकर सलमान खुद पर काबू नहीं रख पाए थे।

सलमान ने एक के बाद एक किए थे कई खुलासे (Salman Khan Raja Shivaji event Mumbai)

आपको बता दें कि इस घटना के तुरंत बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर बेहद कड़े पोस्ट लिखे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 60 साल के होने के बाद भी लड़ना नहीं भूले हैं। उन्होंने लिखा था, "मेरे नुकसान से पैसा कमाना है तो चुपचाप कमाओ, उसका मजा मत लो। पिक्चर जरूरी है या जिंदगी?"

सलमान की इन पोस्ट्स के बाद हर किसी को लग रहा था कि यह विवाद लंबा खिंचेगा। लेकिन जिस मैच्योरिटी के साथ पैपराजी ने अपनी गलती मानी और सलमान खान ने जिस तरह बड़े भाई की तरह उन्हें माफ किया, उसने फैंस का दिल जीत लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर काफी व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें

सैफ अली खान ने पहली शादी और अमृता सिंह पर तोड़ी चुप्पी, जिंदगी की ‘सबसे बुरी सलाह’ को किया याद
Published on:
21 May 2026 07:55 am
Also Read
View All