
Seema Sajdeh on Life After Divorce: सीमा सजदेह ने सोहेल खान से तलाक के बाद हाल ही में अपनी जिंदगी, रिश्तों के प्रति बदलते नजरिए और सालों से जिन असुरक्षाओं का सामना किया है, उनके बारे में खुलकर बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉडकास्ट 'Double Date' पर बातचीत में सीमा ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स, सोहेल के साथ तलाक और रियलिटी शो 'अलायंस' में अपने अनुभव के बारे में भी बात की।
इस बातचीत के दौरान सीमा ने तलाक के बाद की जिंदगी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अकेले रहना अच्छा लगता है और दिन भर के काम के बाद घर लौटकर अपने कुत्तों के साथ समय बिताना पसंद है। सीमा ने माना कि उन्हें पक्का नहीं पता कि क्या वो अब घर पर किसी के इंतजार करने की बात से अच्छा या कम्फर्टेबल महसूस करेंगी। उन्होंने कहा, "मैं अकेले ही बहुत खुश हूं।"
हालांकि , सीमा ने साफ किया कि अकेले खुश रहने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने किसी रिश्ते की संभावना को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी साथी के साथ के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। सीमा ने कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना चाहूंगी जिसके साथ मैं घूम-फिर सकूं, अच्छा खाना खा सकूं और नई-नई जगहों को देख सकूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब रिश्तों को लेकर उनकी सोच बदल गई है।
सीमा ने 'अलायंस' में सोहेल खान के अनुभव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो उनके लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण था क्योंकि वो जानी-पहचानी जगहों पर रहना और अपने डेली रूटीन को फॉलो करना पसंद करते हैं। सीमा ने कहा, "उन्हें अपना कम्फर्ट जोन पसंद है।" इसके साथ ही सीमा ने सोहेल के बारे में बताया कि वो अपने घर, परिवार और डेली लाइफ का आदी है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि वो आम तौर पर लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं, लेकिन वो ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो बहुत जयदा बात करते हों या आसानी से अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हों।
सीमा ने कहा कि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, सोहेल को अपने बच्चों, घर और परिवार की याद आने लगी। उन्हें ये भी लगा कि उनकी मौजूदगी ने उन्हें उस जानी-पहचानी जगह से दूर होने पर भी अपनापन महसूस कराया।
सीमा ने अलायंस के उस मोमेंट के बारे में भी बात की जब वो शो से जा रहीं थीं। उनके अनुसार, उस दौरान सोहेल खान काफी भावुक हो गए और मुझसे पूछा, "तुम क्यों जा रही हो, मुझे जाने दो।" सीमा आगे कहती हैं कि उनकी प्रतिक्रिया का एक कारण ये था कि वो उस अनजान माहौल में उनके आस-पास मौजूद इकलौती इंसान थीं, जिसे वो पहले से जानते थे। उनके जाने के बाद सोहेल शो में अपने परिवार और बाहर की जिंदगी से जुड़े उस सहारे के बिना रह जाते। सीमा सजदेह ने कहा कि वह अकेले खुश हैं, लेकिन भविष्य में एक पार्टनर जरूर चाहेंगी।
बातचीत के दौरान, सीमा सजदेह ने खूबसूरती और स्किनकेयर के प्रति अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिलर्स, बोटॉक्स और प्रोफिलो जैसे कॉस्मेटिक प्रोसीजर के साथ-साथ लेजर ट्रीटमेंट्स भी करवाए हैं। सीमा ने कहा कि अब वह इन प्रोसीजर को लेकर सोच-समझकर फैसला लेती हैं और इसको कम से कम करवाती हैं। उनके अनुसार, वो इस तरह के ट्रीटमेंट्स तभी चुनती हैं जब उन्हें लगता है कि उनकी सच में जरूरत है।