बॉलीवुड

तुम्हें वर्दी में देखना… ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर बेटे अहान के लिए पिता सुनील शेट्टी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Suniel Shetty On Border 2: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुनील ने अपने बेटे के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी… यह एक जिम्मेदारी बन गई थी। सालों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना इस बात को पूरी तरह से साकार करता है।"

2 min read
Jan 23, 2026
सुनील शेट्टी ने लिखा बेटे के लिए पोस्ट। (फोटो सोर्स: IMDb)

Suniel Shetty On Border 2: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की नई फिल्म 'बॉर्डर 2' आज, शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के मौके पर, जेपी दत्ता की 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का हिस्सा रहे सुनील शेट्टी ने इस फ्रेंचाइज के उनके लिए सालों से रहे महत्व पर एक पर्सनल मेसेज शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

बड़ी फिल्म और बड़ा डर! ‘बॉर्डर 2’ के इस एक्टर ने बताई अपने दिल की बात

बेटे अहान के लिए सुनील शेट्टी का पोस्ट

आज यानि 23 जनवरी को सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' और अहान स्टारर 'बॉर्डर 2' की झलकियां दिखाई गई हैं।

मेरे बेटे, आज मुझे तुमसे यह कहना है...

उन्होंने लिखा, "बॉर्डर 2 आज रिलीज हो रही है। मेरे बेटे, आज मुझे तुमसे यह कहना है कि मेरे लिए बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने अभिनय किया था। यह एक ऐसी जिम्मेदारी बन गई जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक निभाया। सालों बाद, तुम्हें वर्दी में देखना इसे पूरा करता है - पुरानी यादों के रूप में नहीं, बल्कि एक याद के रूप में। अनुशासन की। बलिदान की। मौन की। साहस की।"

इसके आगे उन्होंने लिखा 'यह फिल्म गौरव के बारे में नहीं है, यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों ज़रूरी है?'

सुनील ने आगे कहा, "यह फिल्म गौरव के बारे में नहीं है। यह फिल्म युद्ध के बारे में नहीं है। यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों ज़रूरी है। बॉर्डर वो जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है - यह वह जगह है जहां साहस शुरू होता है। और कुछ कहानियां सिर्फ स्क्रीन पर नहीं रहतीं - वो एक राष्ट्र के दिल में बस जाती हैं। हम कभी न भूलें कि वह वर्दी वास्तव में किस चीज का प्रतीक है। जय हिंद। जय भारत।"

इसके अलावा सुनील शेट्टी ने बैकग्राउंड में बज रहे 'बॉर्डर 2' के गाने 'मिट्टी के बेटे' का भी जिक्र किया।

बॉर्डर 2 कास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, अहान शेट्टी और अन्या सिंह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। बॉर्डर 2 को डायरेक्टर अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। वहीं, साल 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर बॉर्डर को जे.पी.दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलज़ार, शरबानी मुखर्जी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी के साथ-साथ सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें

Border 2 में सनी देओल ने धर्मेंद्र की याद में किया ये इमोशनल काम, फैंस भी कर रहे तारीफ

Also Read
View All

अगली खबर