बुलंदशहर

शोभायात्रा में जब रिटायर फौजी ने दिखाया ‘तांडव’ तो मच गई भगदड़

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूठी नसीराबाद में हुई वारदात

2 min read
शोभायात्रा में जब रिटायर फौजी ने दिखाया 'तांडव' तो मच गई भगदड़

बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूठी नसीराबाद में बुधवार देर शाम शोभायात्रा में पूर्व प्रधान प्रत्याशी के पति ने फायरिंग कर दी। इससे शोभायात्रा में भगदड़ मच गच गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान की शोभायात्रा को रोककर काफी हंगामा किया। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शोभायात्रा को निकलवाया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ें

बसपा के दिवंगत नेता हाजी अलीम की नैया इस बड़े बाहुबली नेता ने थी डूबोई

कई वर्षों से चल रहा है विवाद

गांव पूठी नसीराबाद में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर वर्तमान प्रधान अमरपाल लोधी और पूर्व प्रत्याशी के रिटायर फौजी पति अर्जुन सिंह के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से प्रधान अमरपाल लोधी का भाई ओमपाल और दूसरे पक्ष से अर्जुन का भाई प्रेमवीर लोधी दिल्ली के कालका मंदिर व झंडेवालान से अलग-अलग दो अखंड ज्योति लेकर आए थे। दोनों अखंड ज्योति की शोभायात्रा देर शाम डीजे के साथ निकाली जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही दोनों शोभायात्राओं का आमना-सामना हुआ तो रिटायर फौजी अर्जुन और एक अन्‍य शख्‍स ने ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने रिटायर फौजी को लिया हिरासत में

इस दौरान किसी ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अर्जुन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के गांव से जाते ही वहां हालात बिगड़ गये। अर्जुन पक्ष के लोगों ने प्रधान अमरपाल की शोभायात्रा को जबरन रोक दिया और हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना था कि जब तक अर्जुन फौजी को नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक शोभायात्रा निकलने नहीं दी जाएगी। बाद में प्रधान ने इंस्पेक्टर को मामले से अवगत कराया। इसके बाद इंस्पेक्टर तीन गाड़ी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां फटकार कर भगाया। बाद में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराया। इस मामले में औरंगाबाद के इंस्पेक्टर अवनीश का कहना है क‍ि किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अर्जुन का शांति भंग की आशंका के चलते 151 में चालान कर दिया है। पुलिस मामले में एक अन्‍य आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव की लहर में भी सपा बसपा के इस पूर्व बाहुबली विधायक से नहीं छीन पाई थी सीट
Published on:
12 Oct 2018 12:37 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान