अब सपा से एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी ने गृहमंत्री को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 8 अक्टूबर को सपा नेता आजम खान समेत सैकड़ों लोग लालपुर डैम के कोसी नदी में मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करने से पहले पानी कम था लेकिन बाद में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। इससे आजम खान और उनके साथी पानी में बहने से बाल-बाल बच गए। पत्र के अनुसार, ऐसा करके सपा नेता आजम खान की हत्त्या करने की कोशिश की गई है। इसके लिए उन्होंने राज्यमंत्री बलदेव ओलख पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से साठगांठ करके डैम से पानी छुड़वा दिया, जिससे नदी की धारा तेज हो गई। उन्होंने इसकी जांच सीबीआई और एसआईटी से कराने की मांग की।