27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ साल के मासूम और प्रेमिका के सामने पति ने पत्‍नी को मारी गोली अौर दो घंटे तक कार में लेकर घूमता रहा, ऐसे बची जान

गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में पति ने अपनी प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी को गोली मार दी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Oct 2018, 9:42 AM IST

Ghaziabad News

डेढ़ साल के मासूम और प्रेमिका के सामने पति ने पत्‍नी को मारी गोली अौर दो घंटे तक कार में लेकर घूमता रहा, ऐसे बची जान

गाजियाबाद। थाना निवाड़ी क्षेत्र में एक पति ने अपनी प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद वे उसे मरा समझकर ठिकाने लगाने के लिए करीब दो घंटे तक गंगनहर पर घूमता रहा। इस बीच पत्‍नी को होश आया तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद जब पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस कार पर पड़ी तो उनको शक हुआ और उन्होंने कार का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर कार को रोककर पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया जबक‍ि घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिस वक्त महिला को गोली मारी गई, उस वक्त कार में पति और प्रेमिका के अलावा उनका छोटा बेटा भी मौजूद था।

यह भी पढ़ें:...और अचानक ड्यूटी कर रहे दरोगा को चप्‍पल लेकर दौड़ाने लगी काले शीशों वाली कार में बैठी महिला, जानिए क्‍यों

ढाई साल पहले हुई थी शादी

शामली की रहने वाली शिवानी की शादी ढाई साल पहले बागपत निवासी यशवंत राणा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चलता रहा। दोनों के एक रुद्र नाम का डेढ़ वर्षीय बेटा भी है। यशवंत काफी समय से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रह रहा है, जबकि शिवानी और उसका बेटा अपनी ससुराल में ही रह रहे थे। उसका बेटा बीमार हो गया था, जिसके इलाज के लिए शिवानी अपने पति के साथ राजनगर एक्‍सटेंशन आई थी। यहां आने पर उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़ें:मस्जिद में रेप के बाद हुई थी मासूम की हत्‍या, मामा-भांजे पकड़े तो उनका संबंध जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

कार में था डेढ़ साल का बेटा भी

शिवानी के मामा राहुल ने बताया कि यशवंत का गाजियाबाद की रहने वाली अंशुल नाम की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी को यहां नहीं रखना चाहता था। शिवानी जब अपने बेटे के इलाज के लिए यहां आई तो उसे इसका पता चला। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और बुधवार देर रात यशवंत ने शिवानी को बागपत छोड़ने के लिए कहा। यशवंत ने अपनी गाड़ी में शिवानी और रुद्र को बैठा लिया। रेलवे रोड के पास उसने अंशुल को भी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी में ही जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान यशवंत ने शिवानी को गोली मार दी। इससे शिवानी घायल हो गई लेकिन यशवंत ने सोचा कि वह मर गई है। इसके बाद वे उसको ठिकाने लगाने के लिए घूमते रहे। जब उनकी कार वर्धमान पुलिस चौकी के पास से निकली तो शिवानी ने शोर मचा दिया और कार के दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारने लगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मायावती को जीत का तोहफा देने वाले इस पूर्व बाहुबली बसपा विधायक की गोली मारकर हत्‍या! - देखें वीडियो

गंग नहर में ठिकाने लगाने की फिराक में था

इससे वर्धमान पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा किया और उसको रोककर यशवंत व अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। शिवानी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल ने यह भी बताया कि जब शिवानी को होश आया तो यशवंत ने अंशुल से उसका गला दबाने के लिए भी कहा। इसके बाद अंशुल ने उसका गला भी दबाया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया। यशवंत और अंशुल शिवानी को मार कर उसके शव को गंग नहर के किनारे ठिकाने लगाने की फिराक में थे। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है क‍ि इस तरह का मामला सामने आया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था बसपा के इस पूर्व विधायक का बेटा

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग