27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…और अचानक ड्यूटी कर रहे दरोगा को चप्‍पल लेकर दौड़ाने लगी काले शीशों वाली कार में बैठी महिला, जानिए क्‍यों

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर केंद्रीय विद्यालय के पास में सुनसान जगह पर खड़ी कार में बैठे थे महिला अौर पुरुष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Oct 2018, 11:21 AM IST

Ghaziabad News

...और अचानक ड्यूटी कर रहे दरोगा को चप्‍पल लेकर दौड़ाने लगी काली शीशों वाली कार में बैठी महिला, जानिए क्‍यों

गाजियाबाद। कई बार ड्यूटी करने पर पुलिसकर्मियों को लोगों के गुस्‍स का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला कविनगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर केंद्रीय विद्यालय के पास में सामने आया है। वहां रात को सुनसान इलाके में काले शीशे वाली खड़ी कार में बैठे एक महिला और पुरुष को दरोगा के द्वारा टोका जाना भारी पड़ गया। टोकने पर जहां महिला ने दरोगा को दौड़का चप्पल से पीटा, वहीं उसके पुरुष साथी ने पुलिसकर्मी के प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद महिला और पुरुष दोनों को पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पुलिस के कार्य में बाधा डालने का आरोप मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:मस्जिद में रेप के बाद हुई थी मासूम की हत्‍या, मामा-भांजे पकड़े तो उनका संबंध जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

शाम 7 बजे के बाद सुनसान हो जाता है रास्‍ता

मामला बुधवार रात का है। कविनगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर केंद्रीय विद्यालय के पास एक कार खड़ी थी। उस पर काली शीशे चढ़े हुए थे जबक‍ि अंदर एक महिला मंजू और पुरुष धन सिंह बैठे हुए थे। उस रास्‍ते पर शाम 7 बजे तक लोग निकलने से बचते हैं। शाम होते ही यह रास्‍ता सुनसान हो जाता है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, इस बीच वहां से कविनगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-23 के चौकी इंचार्ज दरोगा बलराम सिह सेंगर गुजरे। सुरक्षा के लिहाज से उन्‍होंने शीशे पर नॉक किया तो यह बात अंदर बैठे धन सिंह और मंजू को नागवार गुजारी।

यह भी पढ़ें: जवान बेटी संग मां ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में छोटी बेटी के लिए लिखी ऐसी बात कि लोगों के छलक पड़े आंसू

दरोगा को चप्‍पलों से पीटने का आरोप

आरोप है क‍ि इसके बाद मंजू ने दरोगा बलराम सिह सेंगर को दौड़ाकर चप्पलों से पीटा। जबक‍ि उसके साथ मौजूद धन सिंह ने दरोगा के प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर उन्‍हें गिरा दिया। लोगों की मानें तो मंजू ने दरोगा को चप्पल लेकर दौड़ाया था। इस बीच एक और पुलिस अधिकारी की गाड़ी वहां से निकली। मौके पर हंगामा देख महिला पुलिस को बुलाकर मंजू को गिरफ्तार किया गया। उसके साथी धन सिंह को भी पुलिस पकड़कर थाने ले गई। आरोपियों की स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने जब्‍त कर लिया है। वहीं, घटना के बाद पीड़ि‍त दरोगा इस हरकत से काफी डरा हुआ है। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी श्‍याम का कहना है कि पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रही थी। दरोगा ने दोनों को उस सुनसान जगह से जाने के लिए कहा था। लोगों के अनुसार, अगर लगातार पुलिस के साथ ऐसा होता रहा तो पुलिस से कौन डरेगा।

यह भी पढ़ें: घर में खून से लथपथ मिले बसपा नेता हाजी अलीम, उनके बेटे अपनी मां की कर चुके हैं हत्या

आरोपी ने महिला को बताया पत्‍नी

इस मामले में आरोपी धन सिंह का कहना है क‍ि मंजू उसकी पत्‍नी है। वह उसे 50 हजार रुपये और कुछ कागज देने वहां स्‍कूटी से गया था जबक‍ि उसकी पत्‍नी कार से आई थी। दोनों कार में बैठकर बात कर रहे थे। उसने दरोगा से हाथापाई करने के आरोपों को खारिज कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि महिला और पुरुष दोनों ने पुलिसकर्मी को पीटा था। वहीं, एसएसपी वैभव कृष्‍ण का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्‍हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासाः समलैंगिक रिश्तों की वजह से इस बड़े नेता की हुर्इ थी हत्या, कार में मिला था जला हुआ शव

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग