27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासाः समलैंगिक रिश्तों की वजह से इस बड़े नेता की हुर्इ थी हत्या, कार में मिला था जला हुआ शव

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Oct 2018, 4:23 PM IST

DEMO PIC

बड़ा खुलासाः समलैंगिक रिश्तों की वजह से इस बड़े नेता की हुर्इ थी हत्या, कार में मिला था जला हुआ शव

गाजियाबाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पांच अक्टूबर में सड़क किनारे राहगीरों ने एक गाड़ी जलती देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आैर पुलिस ने आग पर काबू पाकर गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें एक युवक का शव जली हालत में मिला।जिसकी पहचान दिल्ली निवासी नवीन कुमार दास के रूप में हुर्इ। नवीन इवेंट मैनेजमेंट का काम करने के साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता थे। इस मामले में मृतक के भार्इ ने पुलिस को हत्या की शिकातय दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पुलिस कार्यवाही में 10 हजार का इनामी अभियुक्त गोली लगने से घायल

इस हालत में कार में मिला था शव

जानकारी के अनुसार दिल्ली के इंद्रपुरी निवासी नवीन कुमार दास अपने परिवार के साथ रहते थे।वह इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करते थे।साथ आम आदमी पार्टी के नेता थे।पांच अक्टूबर को वह अपने निजी काम से घर से निकले थे।वहीं पांच अक्टूबर को देर रात दिल्ली जाते समय भोपुरा रोड पर उनकी कार में अचानक आग लग गर्इ।जिसकी सूचना राहगीरों ने कॉल कर पुलिस और दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें नवीन कुमार दास शव मिला।जिसके बाद पुलिस ने नेता के परिजनों को सूचना देने के साथ ही फाॅरेंसिक टीम ने सैंपल लेते हुए मामले की जांच में जुट गर्इ थी।

यह भी पढ़ें-लिव इन में जिस शख्स के साथ रहती थी महिला, उसी ने दस साल की बेटी के साथ की दरिंदगी

भार्इ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर खुला चौंकाने वाला राज

वहीं मृतक के भार्इ मनोज कुमार ने भार्इ की जलने से मौत की जगह हत्या की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका भार्इ घर से रुपये लेकर छतरपुर में एक प्राॅपर्टी का सौदा करने निकला था। उसने इसकी जानकारी बहन को काॅल कर दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसको प्राॅपर्टी पसंद आ गर्इ है। इसके लिए उसने टाॅकन मनी दे दी। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उसका नंबर बंद हो गया। वहीं पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पता चला है कि नवीन की हत्या समलैंगिक रिश्तों की वजह से की गर्इ। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार मामले की जांच में जुट गर्इ है। वहीं पुलिस ने नवीन की ब्रेजा कार से कैश भी बरामद किया था।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग