क्राइम

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी

पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अवंतीपोरा मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया आतंकियों के पास से भारती मात्रा में असलाह बरामद किया है

3 min read
कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है। यहां अवंतीपोरा के ग्राव-बंदिना गांव में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस ने आतंकियों के पास से भारती मात्रा में असलाह बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल पर अभी गोलीबारी जारी है।

आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर शुरू की गोलीबारी

खुफिया सूचना के आधार सुरक्षाबलों की ओर से 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलवामा पुलिस का संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्रवाई करते हुए जब सुरक्षाकर्मियों ने अवंतीपोरा के ग्राव-बंदिना गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।






































मुठभेड़ में आतंकी ढेर
क्रमांक वर्ष आतंकी ढेर
12015108
22016150
32017213
42018257
5201931 मई तक 100 आतंकवादी

अनंतनाग में पांच जवान शहीद

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को आतंकियों ने अनंतनाग में सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया था। यह हमला अनंतनाग में बस स्टैंड के पास किया था। हमले में पांच जवान शहीद गए थे, जबकि तीन जवान घायल हो गए थे।

































जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं
क्रमांक वर्ष घटनाएं
12015208
22016322
32017342
42018614

2018 में 1,629 बार सीजफायर का उल्लंघन

1,170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन वहीं, पाकिस्तान की ओर से 6 जून तक सीमा पर 1,170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जबकि 2018 में 1,629 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।

Updated on:
14 Jun 2019 01:10 pm
Published on:
14 Jun 2019 01:00 pm
Also Read
View All