CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में हो रही देरी के चलते स्टूडेंट्स का मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है। परेशान स्टूडेंट्स ने बोर्ड से जल्द से जल्द रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित करने की अपील की है ताकि, अफवाहों पर रोक लग सके।
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार अब स्टूडेंट्स के लिए मानसिक तनाव का कारण बनता जा रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं देश भर के लाखों स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स अपनी घबराहट जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, कहीं अगले दिन सुबह अचानक रिजल्ट न आ जाए। इसी अनिश्चितता और अस्पष्टता के कारण स्टूडेंट्स की रातों की नींद उड़ गई है।
लगातार बढ़ रहे इस तनाव के बीच स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों से गुहार लगाई है। 12वीं क्लास के आर्ट्स साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लाखों स्टूडेंट्स मांग कर रहे हैं कि, बोर्ड जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान करे। स्टूडेंट्स का कहना है कि रोज रोज सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी खबरों से उनका स्ट्रेस बढ़ रहा है। इसलिए बोर्ड को अपनी तरफ से एक स्पष्ट अपडेट देना चाहिए ताकि हम मानसिक रूप से तैयार रह सकें। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर स्टूडेंट्स तरह-तरह की मीम्स और पोस्ट शेयर करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
वहीं एक अन्य यूजर ने बोर्ड से रिजल्ट की सटीक डेट जारी करने की अपील की ताकि, स्टूडेंट्स को राहत और क्लैरिटी मिल सके।
हाल ही में डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर रिजल्ट कमिंग सून का अलर्ट देखने को मिला था, जिसके बाद से स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, सीबीएसई जब भी नतीजे घोषित करेगा छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे इन दोनों सरकारी ऐप्स पर देख सकेंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए पहले से ही इन ऐप्स पर अपना अकाउंट बनाकर तैयार रखें।
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:
सीबीएसई 12वीं के सभी स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि, वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी बिल्कुल तैयार रखें। जब तक बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आ जाता तब तक किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। साथ ही रिजल्ट से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।