शिक्षा

Govt Jobs 2026: सरकारी नौकरी पाने के लिए जल्दी करें आवेदन, इस हफ्ते बंद हो रही 7 बड़ी भर्तियों की विंडो

Government Jobs 2026: अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट। इस हफ्ते कई बड़ी सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो बंद हो रही है। इनमें SBI, असिस्टेंट प्रोफेसर, जूडीशियल सर्विस और एयरोस्पेस समेत कई विभाग की भर्तियां शामिल हैं। जानिए किन पदों के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन।
2 min read
Jul 15, 2026
SSC GD Constable Result 2026, SSC GD Cut Off Marks, SSC GD Merit List PDF
सांकेतिक इमेज (सोर्स-chatgpt)

Weekly Govt Jobs 2026:सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता बहुत जरूरी है। अगर आप भी लंबे समय से किसी बेहतर अवसर की तलाश में हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो बिना देर किए तुरंत आवेदन कर लें। इस सप्ताह SBI, बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी सहित 7 बड़ी सरकारी भर्तियों के आवेदन की विंडो बंद होने जा रही है। इन सभी भर्तियों को मिलाकर कुल 9700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। आइए जानते हैं इन सभी नौकरियों की पूरी लिस्ट और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भर्ती 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर (Law) और डिप्टी मैनेजर (Law) के कुल 49 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई, 2026 है। लॉ डिग्री धारक अभ्यर्थी जिनके पास बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और दो या चार साल का जरूरी अनुभव है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे छह विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3687 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए मास्टर डिग्री और नेट या सेट पास उम्मीदवार 15 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। नियमों के तहत पीएचडी डिग्री धारकों को नेट परीक्षा से छूट दी गई है।

मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से समूह 2 उपसमूह 1 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि या बागवानी में ग्रेजुएशन करने वाले 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी इसके लिए 17 जुलाई, 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026

मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर सहित विभिन्न संभागों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2548 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 12वीं पास महिलाएं 13 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। वहीं फॉर्म में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए 15 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। इसका चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर होगा।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश में बागपत और बिजनौर जिले के लिए आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बिजनौर जिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई और बागपत जिले के लिए अंतिम तिथि 16 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में केवल महिलाएं ही भाग ले सकती हैं और आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस 2026

न्यायिक सेवा में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में 27 पदों पर आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है। सात साल का वकालत का अनुभव रखने वाले कानून स्नातक 15 जुलाई, 2026 की शाम 5 बजकर 30 मिनट तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होनी तय हुई है।

नैनी एयरोस्पेस भर्ती 2026

नैनी एयरोस्पेस लिमिटेड प्रयागराज में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर 28 वैकेंसियां निकली हैं। आईटीआई और संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 17 जुलाई, 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।