12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Army: 4 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को कितना पैसा और क्या सुविधाएं मिलती हैं, जानिए पूरा सैलरी स्ट्रक्चर

Agniveer Salary Structure: अग्निवीर योजना के पहले बैच का कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा हो रहा है। जानिए चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को कितनी सैलरी मिलती है और रिटायरमेंट पर क्या सुविधाएं दी जाती हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Jul 12, 2026

Agniveer Salary Structure, Agniveer Seva Nidhi Package, Agniveer Benefits after 4 Years, Indian Army Agniveer 2026, Sarkari Naukri, Education News,अग्निवीर सैलरी स्ट्रक्चर, अग्निवीर सेवा निधि पैकेज, सेना भर्ती 2026, सरकारी नौकरी, अग्निवीर योजना, joinindianarmy.nic.in

इंडियन आर्मी अग्निवीर (फोटो- BBC)

Agniveer Yojana 2026: केंद्र सरकार की ओर से साल 2022 में शुरू की गई अग्निवीर योजना के पहले बैच का चार साल का कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा होने जा रहा है। इस योजना के तहत 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के युवाओं को थलसेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए भर्ती किया जाता है। पहले बैच के युवाओं को अधिकतम उम्र सीमा में 23 वर्ष तक की छूट दी गई थी। आइए जानते हैं कि सेवा के दौरान इन्हें कितनी सैलरी मिलती है और चार साल बाद क्या सुविधाएं दी जाती हैं?

अग्निवीरों का 4 साल का सैलरी स्ट्रक्चर


  • पहला साल: पहले साल में हर महीने कुल 30,000 रुपये सैलरी मिलती है। इसमें से 30 प्रतिशत यानी 9000 रुपये अग्निवीर कॉर्पस फंड में चले जाते हैं और अभ्यर्थी को हाथ में 21000 रुपये मिलते हैं। जितनी राशि अभ्यर्थी के वेतन से कटती है उतनी ही राशि भारत सरकार भी उस फंड में जमा करती है।




  • दूसरा साल: दूसरे साल में कुल सैलरी बढ़कर 33,000 रुपये हो जाती है। इसमें से अभ्यर्थी को हर महीने हाथ में 23,100 रुपये मिलते हैं और बाकी राशि कॉर्पस फंड में जमा होती है। सरकार भी इतनी ही रकम फंड में डालती है।




  • तीसरा साल: तीसरे साल में कुल मासिक सैलरी 36,500 रुपये हो जाती है। इसमें से हर महीने हाथ में 25,550 रुपये मिलते हैं और 10950 रुपये कॉर्पस फंड में चले जाते हैं। सरकार भी अपनी तरफ से इतनी ही राशि देती है।




  • चौथा साल: सेवा के आखिरी यानी चौथे साल में कुल सैलरी बढ़कर 40,000 रुपये हो जाती है। इसमें से अभ्यर्थी को हाथ में 28,000 रुपये मिलते हैं और 12000 रुपये कॉर्पस फंड में जमा होते हैं। सरकार भी बराबर का योगदान देती है।

सेवा पूरी होने पर मिलते हैं ये पैकेज और सुविधाएं

4 साल की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को एकमुश्त सेवा निधि पैकेज दिया जाता है। यह लगभग 10.04 लाख रुपये से 11.71 लाख रुपये तक होता है। यह राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है। इसमें अग्निवीर के वेतन से काटा गया हिस्सा और सरकार का बराबर का योगदान शामिल होता है। इसके अलावा ओर भी सुविधाएं मिलती हैं-

  • अभ्यर्थियों को स्किल सर्टिफिकेट और एक्सपीरियंस लेटर दिया जाता है जो कक्षा 12वीं के समकक्ष योग्यता की मान्यता रखता है और भविष्य में नौकरी खोजने में मदद करता है।
  • सरकार की ओर से अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है।
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम राइफल्स जैसी सुरक्षा बलों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।
  • कई राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस भर्ती में भी अग्निवीरों को प्राथमिकता देने और दूसरी सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने का एलान किया है।

परमानेंट होने को लेकर भी मिल सकती है खुशखबरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले बैच के ज्यादा से ज्यादा अग्निवीरों को सेना में परमानेंट नौकरी देने पर विचार कर रही है। वर्तमान नियम के मुताबिक केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना में परमानेंटली रखने का प्रावधान है। बता दें तीनों सेनाओं ने इस कोटे को बढ़ाने का सुझाव दिया है। नौसेना ने 75 प्रतिशत और थलसेना और वायुसेना ने 50 प्रतिशत अग्निवीरों को परमानेंट रखने की मांग की है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग