मनोरंजन

‘गलती हो गई’, अनुराग डोभाल ने कार एक्सीडेंट पर मांगी माफी, पत्नी रितिका संग रिश्ते को दिया दूसरा मौका

Anurag Dobhal Car Crash Apology: अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में, अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका ने खुलासा किया कि फिलहाल उनके पास न तो घर है, न ही फैमिली सपोर्ट और न ही जिंदगी में स्थिरता। हालांकि, दंपति ने कहा कि वे अपने बेटे के लिए सब कुछ नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार हैं।
3 min read
May 10, 2026
Anurag Dobhal Car Crash Apology
अनुराग डोभाल ने कार एक्सीडेंट पर मांगी माफी। (फोटो सोर्स: anurag_dobhal)

Anurag Dobhal Car Crash Apology: यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, पिछले कुछ महीनों से कई निजी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बीते मार्च महीने में, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है। अब अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका चौहान के साथ पैचअप कर लिया है और उन्होंने बताया है कि वो दोनों अपने रिश्ते को एक बार फिर से शुरू कर रहे हैं। शनिवार (9 मई) को यूट्यूबर ने एक व्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने किए के लिए माफी मांगी। कपल ने अपने चल रहे फैमिली प्रॉब्लम्स पर भी बात की और कहा कि वो अब नई शुरुआत करना चाहते हैं।

अनुराग डोभाल ने कार एक्सीडेंट पर मांगी माफी (Anurag Dobhal Car Crash Apology)

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए यूके 07 राइडर ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने कई मामलों में गलती की। रितिका से मैंने जिस फैमिली का वादा किया था, मैं उसे वो नहीं दे पाया। मेरे पास अपने लिए कुछ नहीं था; मैंने हमेशा परिवार के लिए काम किया। आज मेरे पास न घर है, न परिवार, न स्थिरता। सब कुछ तबाह हो गया है। हमने करोड़ों की कारें लीं, मेरे लिए घर लेना कभी मुश्किल नहीं था, लेकिन मेरे लिए घर वही है जहां पूरा परिवार रहता है। हम एक परिवार चाहते थे। मैंने रितिका से वादा किया था कि उसके जीवन में एक पिता का सहारा होगा। मैंने कई गलत फैसले लिए, लेकिन 7 मार्च को जो हुआ, वह सबसे बुरा फैसला था। मैं पागल हो गया था, यहां तक कि जो प्लॉट मैंने लिए थे, वो भी उनके नाम पर थे। मेरे नाम पर एक भी प्रॉपटी नहीं है, सब कुछ उनके लिए था। रितिका और सभी से अचानक रिश्ते खराब होने के लिए मैं वास्तव में माफी मांगता हूं, लेकिन मैं बहुत आहत था।”

रितिका ने बीच में कहा, “ये सिर्फ अनुराग की गलती नहीं है, हम सब दोषी हैं। हम दोनों अपनी-अपनी समस्याओं से अलग-अलग तरीके से निपट रहे थे। हम दोनों एक ही चीज चाहते थे, लेकिन उसके लिए हमने अलग-अलग रास्ते चुनें। अब जब हम साथ हैं, तो हम फिर से एक नई जिंदगी बनाएंगे।”

अनुराग डोभाल विवाद (Anurag Dobhal Controversy)

जानकरी के लिए बता दें कि इसी साल फरवरी में, अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। इस वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया और उनको कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। इस वीडियो में उन्होंने वॉइस नोट्स भी शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और उनकी पत्नी रितिका चौहान दोनों के साथ माता-पिता और भाई द्वारा बुरा बर्ताव किया गया था। इसके साथ ही अनुराग ने इस बात का भी दावा किया कि उनके बड़े भाई ने फैमिली को उनके खिलाफ भड़काने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

जिंदगी में चल रही इन परेशानियों के चलते, यूट्यूबर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उनको गंभीर चोटें आईं, कई सर्जरी हुईं। हालांकि, अब वो ठीक हो रहे हैं।

एक्सीडेंट के बाद अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके साथ ही अनुराग डोभाल ने बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद ऊनि जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया है और उनका नजरिया भी बदला है।

अनुराग-रितिका ने की कंटेंट क्रिएशन में वापसी की घोषणा

आपको बता दें कि बीते शनिवार को अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने कंटेंट क्रिएशन में वापसी की घोषणा की। उन्होंने अपने बेटे के लिए सब कुछ नए सिरे से बनाने का वादा भी किया। अनुराग ने कहा, “हमने लगभग 7-8 महीने से कोई व्लॉग पोस्ट नहीं किया है। हम लगभग दो साल पहले रेगुलर वीडियो बनाना बंद कर दिया था। हम कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे। मैं एक फैमिली मैन हूं और रितिका भी फैमिली को वैल्यू करती है। पिछले दो सालों में बहुत कुछ ऐसा हुआ कि हमने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं किया।” रितिका ने आगे कहा, “हम इसलिए भी पोस्ट नहीं करना चाहते थे क्योंकि हम कुछ पॉजिटिव पोस्ट करना चाहते थे।”

अनुराग ने आगे बताया, “हम सिर्फ 15-20 मिनट के वीडियो शूट करते थे ताकि लगे कि हम ठीक हैं, जबकि हम कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे थे। सब हमारे साथ कुछ एक साथ हुआ। रितिका और मैं 3-4 साल से रिश्ते में हैं और हमने हमेशा परिवार के प्यार के लिए बहुत कुछ सहा है। हमने आखिर तक कोशिश की, लेकिन पता नहीं क्या हुआ।”

Published on:
10 May 2026 01:58 pm