मनोरंजन

पड़ोसी देश भरोसेमंद नहीं…, ‘Ikkis’ में पाकिस्तानी सैनिकों पर दिए गए इस डिस्क्लेमर की क्यों है चर्चा?

Ikkis Disclaimer: श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में जयदीप अहलावत ने पाकिस्तानी सैनिक ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार की भूमिका निभाई है। यह एक सकारात्मक किरदार है और फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के आखिर में चेतावनी दी है कि निसार एक अपवाद थे और पड़ोसी देश भरोसेमंद नहीं है।
3 min read
Jan 03, 2026
Ikkis Film Disclaimer
'इक्कीस' फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत। (फोटो सोर्स: IMDb)

Ikkis Disclaimer: साल 2026 के पहली तारीख 1 जनवरी को श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई है। फिल्म 21 वर्षीय बहादुर और परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल की शौर्यगाथा पर आधारित है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल, धर्मेंद्र ने एमएल खेत्रपाल, सिमर भाटिया ने किरण और जयदीप अहलावत ने ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार नामक एक पाकिस्तानी सैनिक की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी बीच फिल्म के आखिर में दिखाए जाने वाला डिस्क्लेमर अब सुर्खियां बटोर रहा है।

'इक्कीस' फिल्म के एक सीन में अगस्त्य नंदा। (फोटो सोर्स: IMDb)

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

बता दें कि फिल्ममेकर्स ने फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ा है, जिसमें लिखा है, 'निसार एक अपवाद थे और पड़ोसी देश भरोसेमंद नहीं है। डिस्क्लेमर में लिखा है, "पाकिस्तानी ब्रिगेडियर के.एम. निसार का मानवीय व्यवहार एक अपवाद स्वरूप घटना ही है। अन्यथा हमारा पड़ोसी मुल्क बिल्कुल भी विश्वसनीय नहीं है। पाकिस्तान की सेनाओं ने युद्धकाल और शांति दोनों ही समय में हमारे सैनिकों और नागरिकों के साथ बहुत ही क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया है।"

इक्कीस फिल्म के अंत में दिखाया गया डिस्क्लेमर। (फोटो सोर्स: r/BollyBlindsNGossip)

इसके आगे लिखा, "उनको यातना देने में कई बार जिनेवा कन्वेंशन का खुलकर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए एक जागरूक नागरिक के रूप में हमें हमेशा सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है।" जय हिन्द।

इस डिस्क्लेमर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये 'धुरंधर' असर है।

एक यूजर ने लिखा, “मुझे यकीन है कि इसे आखिरी समय में जोड़ा गया है। धुरंधर इफेक्ट।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “दो नावों में सवार मत हो… एक पक्ष चुनो, उस पर टिके रहो, इससे ज्यादा प्रामाणिक लगता है।”

'इक्कीस' फिल्म के डिस्क्लेमर पर लोगों के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: r/BollyBlindsNGossip)

वहीं, एक रेडिट यूजर ने लिखा, 'खैर, पूरी फिल्म पाकिस्तानियों की अच्छाई की धारणा पर आधारित थी, इसलिए भले ही 1999 जैसे ऐतिहासिक युद्धों को देखते हुए यह बात समझ में आती है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने पूरी फिल्म में युद्ध-विरोधी संदेश देने के बाद आखिर में ये डिस्क्लेमर क्यों डाला? .

'इक्कीस' फिल्म के डिस्क्लेमर पर लोगों के कमेंट्स। (फोटो सोर्स: r/BollyBlindsNGossip)

एक और यूजर ने पूछा, “वे सचमुच धुरंधर लहर से डर गए थे, है ना?”

'इक्कीस' का 2 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस को क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, बावजूद इसके 'इक्कीस' को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिपॉन्स नहीं मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 3 दिनों में फिल्म 'इक्कीस' ने सिर्फ 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है की वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त हो सकती है।

Also Read
View All
‘मैं लड़कियों को ब्लॉक नहीं करती, सिर्फ एक्स को करती हूं’, रेबेल किड अपूर्वा मुखीजा से झगड़े पर उर्फी का बड़ा खुलासा

सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच अस्पताल के बाहर नजर आए गोविंदा, फैंस ने पूछा- ‘एक्टर को क्या हुआ?’

‘आप कौन हैं? किसी को परवाह नहीं’, आंचल खुराना के कमेंट पर भड़के नेटिजन्स, कुशाल टंडन को लेकर भी सुनाई खरी-खोटी

‘मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं’, धुरंधर की कामयाबी पर पहली बार बोले रणवीर सिंह, वीडियो में हुए इमोशनल

‘इसमें कोई बेइज्जती नहीं की’, 5 साल के बेटे के नारियल पानी वाले को फटकार लगाने पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब