मनोरंजन

‘बीवी घर पर बोलने नहीं देती क्या?’, राघव चड्ढा पर विवादित कमेंट कर बुरे फंसे प्रकाश राज, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Prakash Raj Raghav Chadha Controversy: बीते दिन जैसे ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का ऐलान किया, तब से सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स पर सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है। इसी बीच भारतीय सिनेमा के जाने-माने और दिग्गज कलाकार प्रकाश राज ने भी राघव चड्ढा पर तंज किया है जिसके बाद से इंटरनेट यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

3 min read
Apr 25, 2026
Prakash Raj Raghav Chadha Controversy
राघव चड्ढा पर विवादित कमेंट कर बुरे फंसे एक्टर प्रकाश राज।

Prakash Raj Raghav Chadha Controversy: पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स पर सिर्फ एक ही व्यक्ति की चर्चा हो रही और वो हैं राघव चड्ढा। बीते दिन आम आदमी पार्टी के सबसे पॉपुलर नेता राघव चड्ढा के केजरीवाल का हाथ छोड़ने के साथ ही बीजेपी का हाथ थामने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से ही राजनैतिक गलियारों में उथल-पुथल मच गई है। सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से इस पर किसी सेलिब्रिटी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन दिग्गज अभिनेता प्रकश राज ने इस बड़े उलट-फेर पर अपना रिएक्शन देते हुए राघव चड्ढा पर तंज किया है, जिसके चलते अब इंटरनेट यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।

क्या थी प्रकाश राज की टिप्पणी (Prakash Raj Takes Dig At Raghav Chadha)

ये तो जग जाहिर है कि प्रकाश राज आये दिन अपने बेबाक और विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। और इस बार भी राघव चड्ढा पर तंज कसना उनके ऊपर भारी पड़ गया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मीम शेयर किया जिससे सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। उन्होंने ने X पर राघव से जुड़ा एक मीम शेयर किया, जिसमें राघव चड्ढा के फैसले पर सवाल उठाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मीम में लिखा था, "मैं पुलिस बल छोड़ रहा हूं क्योंकि वे अपराध से लड़ने के अपने मूल मूल्यों से भटक गए हैं। इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं - राघव चड्ढा।" अभिनेता ने हंसने वाले इमोजी के साथ '#justasking' भी लिखा।

प्रकाश राज के ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शंस (Prakash Raj Raghav Chadha Controversy)

सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। एक नेटिजन ने ट्वीट किया, "रोओ, और रोओ प्रकाशुद्दीन। कल ​​तक राघव चड्ढा एक महान व्यक्ति थे, लेकिन अचानक राघव चड्ढा अपराधी बन गए। प्रकाशुद्दीन, अब हर कोई तुम्हारे प्रोपेगेंडा को समझ रहा है।"

राघव चड्ढा पर टिप्पणी करना प्रकाश राज को पड़ा भारी। (फोटो सोर्स: X)

वहीं, एक यूजर ने लिखा, "क्या ये पैन इंडिया एक्टर की भाषा है…???" एक और नेटिजन ने ट्वीट किया, "लव यू प्रकाश राज! आप हमेशा संघियों को मात देते हैं।"

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, "पता नहीं क्यों,पर तुम सबसे दुखी इंसान हो, बीवी घर पर बोलने नहीं देती क्या?'

एक और नेटिजन ने लिखा, 'जली न तेरी जली…'

प्रकाश राज ने दिया राघव चड्ढा पर बयान। (फोटो सोर्स: X)

प्रकाश राज के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसी तरह के कमेंट्स करके अपने गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ लोगों ने प्रकाश राज के बयान को साहसिक बताया और उनका समर्थन किया, वहीं कई यूजर्स ने इसे अनुचित और असम्मानजनक करार दिया।

प्रकाश राज की पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स। (फोटो सोर्स: X)

यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी वो अपने बेबाक राजनितिक बयानों और धर्म-विरोधी टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहे हैं।

'रामायण' पर काल्पनिक कहानी सुनाने को लेकर हुई थी FIR (Prakash Raj Ramayana Controversy)

कुछ दिनों पहले ही प्रकाश राज द्वारा एक इवेंट में पवित्र गाथा 'रामायण' के पात्रों पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। जहां प्रकाश राज ने हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रन्थ रामायण का मजाकिया अंदाज में जिक्र करने की कोशिश की। प्रकश राज ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के वनवास के दौरान का एक काल्पनिक कहानी सुनाई थी, जिसमें उन्होंने GST और नॉर्थ-साउथ डिबेट जैसे टॉपिक्स को भी जोड़ दिया।

प्रकाश राज की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में प्रकाश की फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी नजर आये हैं। उनकी अगली फिल्म एसएस राजामौली की वाराणसी है जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। Prakash Raj की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है और वो कई भाषाओं में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। प्रकाश राज आने वाले समय में ‘जन नायकन’ (तमिल), ‘जी2’ (तेलुगु), ‘वाराणसी’ (तेलुगु), ‘स्पिरिट’ (तेलुगु), ‘फादर’ (कन्नड़) और ‘मिरेकल’ (तमिल) जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।