मनोरंजन

‘क्रिमिनल है फरमान’, सनोज मिश्रा ने किया मोनालिसा के पति को लेकर बड़ा खुलासा

Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan: डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर हाल ही में मोनालिसा ने शोषण के आरोप लगाए हैं। अब सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और उनके पति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फरमान का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
3 min read
Mar 30, 2026
Sanoj Mishra Big Revealed said Farman has criminal record before meet monalisa amid Allegations of sexual abuse
सनोज मिश्रा ने किया फरमान खान को लेकर खुलासा

Sanoj Mishra On Monalisa And Farman Khan: महाकुंभ से चर्चा में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले और उनके पति फरमान खान के साथ चल रहा विवाद अब फिल्मी पर्दे से निकलकर कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। जहां एक तरफ मोनालिसा और फरमान की शादी को लोग लव-जिहाद का नाम दे रहे हैं वहीं मोनालिसा ने कुछ समय पहले सनोज मिश्रा पर यौन शोषण का बड़ा आरोप लगाया था। जिसके बाद सनोज मिश्रा ने लीगल एक्शन की धमकी दी। अब ऐसे में सनोज मिश्रा ने फरमान खान को लेकर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और खुद को एक बड़ी साजिश का शिकार बताया है।

सनोज मिश्रा का फरमान को लेकर खुलासा (Sanoj Mishra Big Revealed On Monalisa And Farman Khan)

सनोज मिश्राने आजतक से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने मोनालिसा को हमेशा अपनी बच्ची की तरह माना है। उन्होंने दावा किया, "जब मैं मोनालिसा से मिला, तो उनके परिवार पर लाखों का कर्ज था। मैंने एक लाख रुपये नकद देकर उनका कर्ज चुकाया, उन्हें अपनी फिल्म में ब्रेक दिया और उनके रहने-खाने से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक का सारा खर्च डेढ़ साल तक खुद उठाया। लेकिन आज वही लड़की मुझ पर झूठे आरोप लगा रही है।" सनोज ने सवाल उठाया कि जो लड़की 15 दिन पहले तक मुझे अपना 'गॉडफादर' कहती थी, वह अचानक मेरे खिलाफ कैसे हो गई?

सनोज मिश्रा का दावा- मोनालिसा का हुआ ब्रेनवॉश (Sanoj Mishra claim Monalisa was brainwashed)

सनोज का कहना है कि यह सब उनकी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए किया गया है। उन्होंने फरमान खान को 'जिहादी' बताते हुए कहा कि उसने फिल्म बंद करवाने के लिए 15 दिन के अंदर मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया और उससे शादी कर ली। सनोज ने दर्द बयां करते हुए कहा, "जिस लव-जिहाद और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर मैंने फिल्म बनाई थी, जब मेरी फिल्म की हीरोइन ही उसका शिकार हो गई, तो अब इस फिल्म को कौन देखेगा? मेरी मेहनत और पैसा सब बर्बाद हो गया।"

फरमान ने साधु के वेष में की थी मोनालिसा से मुलाकात (Farman Khan Meet Monalisa Farher)

इंटरव्यू के दौरान सनोज ने एक और बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "फरमान खान ने मोनालिसा के पिता से साधु के भेष में मुलाकात की थी और अपना नाम 'लवी' बताया था। उसने परिवार को झांसा दिया कि वह मोनालिसा को इंटरनेशनल स्टार बना देगा, लेकिन शर्त रखी कि यह बात मुझे पता नहीं चलनी चाहिए।" सनोज के मुताबिक, फरमान का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और बागपत में उस पर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज है।

नाबालिग होने के दावे पर सफाई

मोनालिसा की उम्र को लेकर चल रहे विवाद पर सनोज ने कहा कि उनके पास कोई लिखित सबूत नहीं है, लेकिन वह मोनालिसा के माता-पिता के भरोसे पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर वह बालिग होती और खुद फैसला लेती, तो मैं बीच में नहीं आता। लेकिन उसके माता-पिता इंसाफ चाहते हैं। मैं डेढ़ साल उसके साथ रहा हूँ, मैं जानता हूँ कि उसकी सोच अभी कितनी परिपक्व है।"

फिलहाल, सनोज मिश्रा के इन दावों ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है। एक तरफ जहां मोनालिसा ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं डायरेक्टर इसे अपनी फिल्म के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय साजिश बता रहे हैं।

Updated on:
30 Mar 2026 03:09 pm
Published on:
30 Mar 2026 03:09 pm