मनोरंजन

‘अगली जयललिता बनेगी तृषा कृष्णन’, विजय थलापति की जीत के बाद अचानक क्यों तेज हुई चर्चा?

Trisha Krishnan CM Prediction: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की पार्टी TVK ने 110 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी बीच एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का एक वायरल इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है, जिसमें त्रिशा ने सीधे तौर पर तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी पर अपना दावा पेश करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

3 min read
May 05, 2026
12 साल पहले तृषा कृष्णन ने जताई थी मुख्यमंत्री की इच्छा। (फोटो सोर्स: @ImBanton_)

Trisha Krishnan CM Prediction: तमिलनाडु विधानसभ चुनावों में थलापति विजय की पार्टी TVK ने इतिहास रच दिया है। विजय की पार्टी को 110 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां देश बड़े-बड़े नेता साउथ के सुपरस्टार को बधाई सन्देश भेज रहे हैं, वहीं, सोशल मीडिया पर विजय की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का 12 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कॉन्फिडेंस के साथ खुद को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री की चाहत पर बात कर रही हैं। इसके साथ ही कुछ समय से तृषा और विजय के अफेयर की चर्चा भी जोरों चल रही है।

ये भी पढ़ें

ममता बनर्जी की करारी हार पर बंगाली अभिनेत्री ने कसा तंज, बोलीं- नफरत है तो बस इन्हीं से

तृषा का वायरल वीडियो (Trisha Krishnan CM Prediction Video)

जानकारी के लिए बता दें कि तृषा का जो वीडियो सोशल मीडिया, प्लेटफॉर्म X पर सर्कुलेट हो रहा है वो 2004 का है। जिसमें वो कह रही हैं कि एक दिन वो जरूर तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री बनना चाहती हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए वो कॉन्फिडेंस के साथ कहती हैं, 'मैं आपसे पूरी ईमानदारी से कह रही हूं, मेरा यकीन कीजिए, बस आप इंतजार करके देख लीजिए। लगभग दस सालों में, 10 साल का समय दीजिए। आप बस टिके रहिए और फिर मैं आपको बताऊंगी।'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने तरह-तरह की टिप्पणियां करना शुरू कर दिया है। कोई तृषा कृष्णन को सुपरस्टार थलापति विजय का 'लेडी लक' बता रहा है तो कोई उनकी विजय और तृषा की जोड़ी की तुलना जयललिता-MGR की जोड़ी से कर रहा। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा, 'एक दिन पक्का! अब तो लग रहा है कि ये होकर ही रहेगा।'

एक अन्य ने लिखा है, 'तृषा का पूरा नाम तृष्णा कृष्णन है, और मुझे लग रहा है कि TVK असल में 'तृषा विजय कृष्‍णन' नाम है।' एक तीसरे यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, 'यह कितनी दिलचस्‍प बात है कि हर पुराना क्लिप बाद में भविष्यवाणी बन जाती है।'

एक सोशल मीडिया यूजर ने कर डाली जयललिता-MGR से तुलना (Next Jayalalithaa Trisha Krishnan)

तृषा के इस वायरल वीडियो, उनके आत्मविश्वास और उनकी भविष्यवाणी पर नेटीजस और उनके फैंस जानकर तारीफ़ कर रहे हैं। नेटिजन्स के कमेंट्स के बीच एक यूजर ने विजय और तृषा की जोड़ी की तुलना तमिलनाडु की सबसे पॉपुलर पॉलिटिकल जोड़ी MGR-जयललिता से कर डाली। इन दोनों जोड़ियों का आंकलन करते हुए उस यूजर ने लिखा कि इन दोनों जोड़ियों में कुछ खास संयोग है, जैसे जयललिता की तरह ही तृषा भी ब्राह्मण परिवार से हैं, दोनों एक ही चर्च पार्क स्‍कूल से पढ़ी हैं। दोनों ही पर्दे पर सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस रहीं, तृषा कुंवारी हैं और जयललिता ने भी शादी नहीं की थी। एक समय में जहां जयललिता और MGR के अफेयर के चर्चे थे, उसी तरह विजय और तृषा के रिश्‍ते को लेकर बातें हो रही हैं। जयललिता ने MGR के बाद राज्य की सत्ता संभाली थी और 5 बार मुख्‍यमंत्री बनी थीं। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या आगे आने वाले दिनों में तृषा कृष्णन राजनीति में कदम रखती हैं या नहीं, और अगर रखती हैं तो क्या वो भविष्य में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगी? जानकारी के लिए बता दें कि बहरहाल, फिलहाल तृषा कृष्णन राजनीति में नहीं आई हैं।

तृषा कृष्‍णन के बारे में (Who is Trisha Krishnan)

जानकारीके लिए बता दें कि तृषा कृष्णन का किसी भी तरह का राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। बल्कि, वो तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और देश की सबसे महंगी एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। 26 साल पहले उन्होंने 'मिस चेन्नई' पेजेंट जीतने के बाद फिल्मो में कदम रखा था। इतना ही नहीं उनको 'साउथ इंडिया की क्‍वीन' भी कहा जाता है। अपने 2 दशक से ज्यादा के फिल्मीं करियर में तृषा कृष्णन को 5 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ', एक 'तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार' और एक 'नंदी पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है।

तृषा और विजय की साथ में की गई सुपरहिट फिल्‍मों में 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। साल 2008 के बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। ख़बरों की मानें तो विजय की पत्‍नी संगीता और फैमिली ने उन्हें तृषा से दूर होने के लिए कहा था। मगर 3 साल पहले यानि 2023 में विजय और तृषा ने साथ में फिल्‍म 'लियो' में काम किया। फिल्म की सफलता के चलते दोनों की दोस्ती की पुरानी चर्चाओं को फिर हवा मिल गई।

तृषा की आने वाली फिल्‍में (Trisha Krishnan Upcoming Films)

आने वाले समय में तृषा, सूर्या के साथ 'Karuppu' में नजर आएंगी। यह फिल्‍म 14 मई 2026 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा, तृषा की दो और फिल्‍में - 'विश्‍वमभरा' और 'राम', भी रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु जीता, परिवार टूटा! विजय थलापति की पत्नी और बेटे का नहीं आया रिएक्शन, उठ रहे बड़े सवाल
Also Read
View All