मनोरंजन

‘विजय ही मेरा घर हैं’, थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत के बीच तृषा कृष्णन का पुराना इंटरव्यू आया सामने

Trisha Krishnan-Vijay Bonding: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने एक बार विजय को शूटिंग के बीच घंटों तक एक कोने में बैठकर दीवार को घूरते हुए देखा था, जबकि सेट पर बाकी सभी लोग उनके आसपास हंसते-हंसते और बातचीत करते रहते थे। उस समय उन्हें यह अजीब लगा था।

3 min read
May 06, 2026
Trisha Krishnan-Vijay Bonding
तृषा-विजय की बॉन्डिंग फिर आई चर्चा के घेरे में।

Trisha Krishnan-Vijay Bonding: बीते सोमवार को तमिलनाडु असेम्बली इलेक्शन के रिजल्ट ने सबको चौंका दिया। थलापति की टीवीके (TVK) पार्टी ने 108 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इन चुनावों में विजय एक ऐसे व्यक्ति जो दशकों में राज्य के सबसे बड़े राजनीतिक उलटफेर के केंद्र में खड़ा था। विजय की इस जीत के बीच उनके और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिलेशनशिप की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। वहीं, तृषा कृष्णन अक्सर अपने इंटरव्यूज में विजय के बारे में बातें करती नजर आती हैं। वो बताती हैं कि वो फिल्म सेट पर आता है, एक कोने में बैठ जाता है, दीवार को घूरता है और किसी से कुछ नहीं बोलता।

दीवार और विजय का एक कोना (Trisha Krishnan Vijay Bonding)

कुछ साल पहले विजय और तृषा कृष्णन एक्ट्रेस अनु हासन के चैट शो 'कॉफी विद अनु' में एक साथ दिखाई दिए थे। ये वो समय था जब दोनों की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी और हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने साल 2004 में पहली बार 'घिल्ली' में साथ काम किया था और उसके बाद से ये सिलसिला रुका नहीं और दोनों ने एक के बाद एक 15 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दीं।

फिल्म सेट के माहौल के बारे में बताते हुए तृषा ने कहा कि बाकी कलाकार और क्रू शूटिंग के बीच खाली समय में साथ बैठकर बातें करते थे और इधर-उधर घूमते थे। लेकिन विजय सबसे अलग रहते थे। वो अक्सर सेट के किसी कोने में चुपचाप दीवार की तरफ मुंह करके बैठ जाते थे और घंटों वहीं रहते थे। तृषा ने बताया कि विजय बहुत शांत स्वभाव के थे और सेट पर ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।

जिसके जवाब में विजय ने कहा, "मैं सिर्फ एक कोने में बैठकर कुछ नहीं कर रहा था, बल्कि अगली शूटिंग के सीन के बारे में सोच रहा था।"

‘मैंने उन्हें कभी आपा खोते नहीं देखा’

वहीं, Behindwoods को दिए एक पुराने इंटरव्यू में तृषा ने विजय के साथ की गई चार फिल्मों के बारे में बात करते हुए अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर पड़े असर पर खुलकर बात की।

विजय की तारीफ करते हुए, उन्होंने 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी चार फिल्मों का जिक्र किया और बताया कि उनके साथ काम करना कैसा रहा, उन्होंने कहा, "जब हमने 'घिल्ली' की शूटिंग शुरू की, तो मेरा उनसे कोई खास तालमेल नहीं था, क्योंकि सभी जानते हैं कि विजय बहुत शांत स्वभाव के हैं। बेहद गंभीर, सेट पर आते हैं और अपना काम करते हैं। लेकिन 'घिल्ली' की टीम की बदौलत हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए।"

इसके आगे उन्होंने कहा, “विजय मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहेंगे क्योंकि वो मेरे वो को-एक्टर हैं जिनके साथ मैंने सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। मैंने उन्हें कभी आपा खोते नहीं देखा। वो सेट पर बहुत प्रोफेशनल हैं, अपना काम करते हैं, अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हैं।” इसके अलावा तृषा ने विजय को एक बहुत ही दयालु और विनम्र व्यक्ति बताया और कहा, “वो ऐसे इंसान हैं जिन्हें याद करके हमेशा यही लगता है कि मैं हमेशा उनसे प्यार करती रहूंगी। वो उनमें से एक हैं।”

2023 में 15 साल बाद 'लियो' में साथ आई थी विजय-तृषा की जोड़ी

जब 2023 में 'कुरुवी' के 15 साल बाद विजय और तृषा 'लियो' के लिए फिर से साथ आए, उसके बारे में बताते हुए तृषा ने कहा, इतने सालों बाद भी उनमें कोई खास बदलाव नहीं आया था। 'लियो' की सक्सेस पार्टी में स्टेज पर खड़े होकर तृषा ने कहा था कि उनके साथ दोबारा काम करना किसी स्कूल के दोस्त से मिलने जैसा लगा। “वही सहजता, प्यार और दोस्ती थी। अपने 20 साल के करियर में, किसी को-स्टार के साथ मेरा सबसे लंबा रिश्ता विजय के साथ रहा। वो कहते हैं ना, घर कोई जगह नहीं, बल्कि एक इंसान होता है।” और विजय मेरे लिए वही घर हैं।"

Published on:
06 May 2026 05:50 pm
Also Read
View All