मनोरंजन

‘डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं’, ट्विंकल खन्ना ने ‘Pearl Harbor’ को लेकर Trump पर कसा तंज, पोस्ट हुआ वायरल

Twinkle Khanna Post on Donald Trump: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आये दिन इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और बात करती हैं। इसी के चलती कुछ घंटों पहले किया हुआ उनका इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रंप की कूटनीति पर तंज किया और भारत के प्रधानमंत्री की डिप्लोमेसी को ‘ग्लोबल गरबा’ कहा है।

2 min read
Mar 29, 2026
डोनाल्ड ट्रम्प पर ट्विंकल खन्ना का पोस्ट वायरल। (फोटो सोर्स: twinklerkhanna)

Twinkle Khanna Post on Donald Trump: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं और वो देश और दुनिया में चले रहे ट्रेंडिंग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। फिर चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हो, पेरेंटिंग से रिलेटेड हो या फिर वर्तमान में चल रहे युद्ध पर हो। भले ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत्त फिल्मों से की हो, लेकिन आज वो एक जानी-मानी राइटर बन चुकी हैं। और आज भी वो अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं, जिसमें ट्विंकल ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ पर्ल हार्बर का जिक्र किया। सोशल मीडिया पर ट्विंकल का ये पोस्ट वायरल हो चुका है और चर्चा बटोर रहा है। आइए जानते हैं ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में ऐसा क्या लिखा?

ये भी पढ़ें

‘आधी कमाई दे दे, तो ये सड़क बने’, ‘धुरंधर 2’ की छप्पर फाड़ कमाई के बीच ल्यारी वाले मांग रहे हैं 500 करोड़ रुपये

'डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं' (Twinkle Khanna Post on Donald Trump)

ट्विंकल खन्ना ने रविवार यानी 29 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फोटो दो और फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने पर्ल हार्बर की बात की है। अपनी पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं।' .

इसके आगे ट्विंकल ने लिखा, 'इस हफ्ते, सब कुछ 'ग्लोबल गरबा' के बारे में है। एक वीडियो में, ट्रंप जापान के पीएम के सामने बैठे हैं और पर्ल हार्बर को लेकर मजाक कर रहे हैं।' इसके आगे उन्होंने लिखा पिछली सरकारों के समय, डिप्लोमेसी जिंदा और एक्टिव थी, अब ऐसा लग रहा है जैसे ट्रंप ने उसे देश से बाहर निकाल दिया है। वहीं दूसरी ओर, मुझे अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करनी पड़ेगी।'

क्या है 'ग्लोबल गरबा'?

इस बीच, मुझे अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करनी ही पड़ेगी। वह पुतिन की पीठ थपथपा रहे हैं, ईरान के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, इजरायल के साथ सहमति में सिर हिला रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं और फोन पर बातचीत के जरिए खाड़ी देशों के साथ दूरियां मिटा रहे हैं। इसे ही 'ग्लोबल गरबा' कहते हैं। सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी के पैर पर पैर रखे बिना, एक समूह में गोल-गोल कैसे घूमा जाता है…मिसेज फनीबोन्स।'

गलत एक्सपर्ट्स को फॉलो कर रही हैं ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'सलाद और ग्रिल्ड पनीर के अपने बोरिंग लंच को खाते हुए, मुझे अचानक एक बात सूझी। खबरों के मुताबिक, ट्रंप सिर्फ डाइट कोक और फ्राइड चिकन पर जिंदा रहते हैं, शायद ही वो कभी कसरत करते हैं, और 79 साल की उम्र में भी उनमें एक जवान ओरंगुटान जैसी एनर्जी है- वे मिलिट्री कैंपेन चलाते हैं, जापानियों को नाराज करते हैं और ग्लोबल मार्केट को हिला देते हैं। इससे साफ पता चलता है कि मैं लंबी उम्र के लिए गलत एक्सपर्ट्स को फॉलो कर रही हूं।'

आखिर में ट्विंकल ने लिखा, 'क्या आप अपने फ्रेंड सर्किल में ऐसे इंसान हैं जो किसी को नाराज नहीं करता, या आप वो हैं जो अपनी बात डायरेक्ट बोल देता है?' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

भारत को ‘टेररिस्ट स्टेट’ कहने वाले को फॉलो करने पर अनीत पड्डा पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘इसका बाप भी हिन्दू विरोधी है’

Also Read
View All

अगली खबर