मनोरंजन

अनुराग डोभाल ने बेटे को गोद में लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, लिखा- ‘दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए’

Anurag Dobhal Ritika Chauhan: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2026 को राम नवमी के दिन बेटे को जन्म दिया। यूट्यूबर ने एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए इस पल को अपना पुनर्जन्म बताया। अनुराग के फैंस वीडियो पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं।
2 min read
Mar 28, 2026
Anurag Dobhal Ritika Chauhan
अनुराग डोभाल ने अपने बेटे के साथ शेयर किया इमोशनल पोस्ट। (फोटो सोर्स: anurag_dobhal)

Anurag Dobhal Ritika Chauhan: यूके07 राइडर उर्फ़ अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2026 अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। रितिका ने राम नवमी के अवसर पर 27 मार्च, 2026 को अपने बेटे के जन्म की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। अब अनुराग डोभाल ने अपने नन्हे और प्यारे से बेटे की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है।

अनुराग डोभाल बने पिता (Anurag Dobhal Ritika Chauhan)

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो अपने बेटे को देखने के लिए अस्पताल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चूंकि उनका दाहिना पैर पूरी तरह से सुन्न है और वो चल नहीं सकते, इसलिए उनके दोस्तों ने उन्हें कार से बाहर निकलने में मदद की। इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर अस्पताल ले जाया गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग अस्पताल के बिस्तर पर अपनी पत्नी के बगल में बैठे हुए हैं और उन्होंने अपने हाथों में अपने बच्चे को पकड़ा हुआ है। बच्चे का चेहरा देखने के बाद वो बहुत भावुक हो गए।

अनुराग डोभाल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट (Anurag Dobhal Wife Ritika Welcome Their First Baby)

इसके साथ ही अनुराग ने इस अनमोल पल को अपने लिए एक नया जन्म बताया और लिखा, "दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।" वीडियो अपलोड करने के बाद, उनके फैंस और चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन में उनको बधाई संदेशों भेजे और उनकी इस खुशी के पल को सेलिब्रेट किया।

बता दें कि आज ही रितिका चौहान और अनुराग की पत्नी ने भी अपने बेटे के जन्म के बारे में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा था, "राम नवमी के पावन और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें हमारे अनमोल उपहार से नवाजा है।"

रितिका चौहान ने शेयर की पोस्ट। (फोटो सोर्स: ritika_chauhan_17_7)

अनुराग डोभाल के साथ लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुआ हादसा

बता दें कि कपल की जिंदगी में ये खुशखबरी अनुराग के इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुई एक कार दुर्घटना के कुछ ही हफ्तों बाद आई है। इस घटना के बाद वो सुर्खियों में आए थे। अधिकारियों और मीडिया ने इस घटना को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लाइवस्ट्रीमिंग करते समय आत्महत्या के प्रयास से जोड़ा था। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस घटना ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था।

Updated on:
28 Mar 2026 10:15 pm
Published on:
28 Mar 2026 09:24 pm