मनोरंजन

‘गोलियां चलीं तो दिक्कत नहीं, गाली देने से संस्कार पर सवाल’ PM Modi के वीडियो पर विशाल ददलानी का रिएक्शन

Vishal Dadlani PM Modi Video: विशाल ददलानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आये दिन हर सोशल मुद्दों पर बात करते हैं। अब विशाल ने हाल ही में शेयर किए गए पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
Aug 01, 2026
Vishal Dadlani on PM Modi
पीएम मोदी के वीडियो पर विशाल ददलानी का रिएक्शन। (फोटो सोर्स: instagram- vishaldadlani and narendramodi)

Vishal Dadlani on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो डाला जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी छात्र थे जिन्होंने उन्हें और उनकी मां को गाली दी। अब उनके इस वीडियो के बाद सिंगर विशाल ददलानी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर तंज कसा है। विशाल ने सवाल किया कि टियर गैस बरसाई, डंडे मारे, गोली मारी, उसपर गुस्सा नहीं, लेकिन गालियों से दर्द हुआ है।

गोलियां चली तो दिक्कत नहीं, लेकिन गाली देने से संस्कार पर सवाल (Vishal Dadlani on PM Modi Video)

विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक मित्र से, एक फ्रैंड तक….#Education #GasLighting #NEET’। इस वीडियो में वो मजाकिया अंदाज में बोल रहे हैं कि आज मैं लंबी-लंबी छोड़ना चाहता हूं…ओह मतलब बात करूं। अब क्या है कि टियर गैस बरसी तो कोई बात नहीं, डंडे पड़े या गोलियां चली तो कोई बात नहीं। लेकिन देश के युवा अगर गाली दें तो देश के संस्कार कहां जा रहे हैं, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आप सोच सकते हैं? हमारे दिल को बहुत दर्द हुआ है। लेकिन गोलियां चली है तो कोई बात नहीं, किसी को नुकसान हुआ है तो कोई बात नहीं। अरे हां आपके घर भी गुंडे आएंगे। एफआईआर भी करवाए जाएंगे, लेकिन कोई बात नहीं। मतलब फेशियल रिकग्निशन से वो भी उस पे बुरा मत मानिए उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। बच्चे जिन्होंने अपनी आवाज उठाई, उन्हें भी कुचला जाएगा। आक्रोश है, लेकिन गाली नहीं।

पेपर लीक पर आक्रोश नहीं...

इसके आगे इंडियन आइडल जज विशाल ने कहा, कुछ लोगों को लगा कि करोड़ इस बात का है कि पेपर लीक हुए। लोगों के करियर बर्बाद हुए। 20 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कमिट कर लिया। जो उनके पेरेंट्स ने मेहनत मशक्कत की थी उन्हें एग्जाम करवाने की वो सारा पानी में बह गया। लेकिन इस बात पर आक्रोश नहीं, गालियां दी इसलिए। गालियां वो भी बेटियों ने दी। हालांकि, बेटियों और बेटों में इस लेवल पर डिफ्रेंस करना मिसऑजनी है'।

एजुकेशन सिस्टम में कुछ अच्छा होगा तो ये बच्चे आपकी तारीफ करेंगे

आखिर में विशाल ने कहा कि कनेक्शन अगर बनाने हैं तो अच्छे वाले बनाइए, रियल वाले। आप देखिए कि हंसी मजाक में पूरा प्रोटेस्ट किया गया है। हमारे देश के युवा प्यार से भरे हैं। आप अगर अच्छा काम कर दो, अगर आप एजुकेशन सिस्टम में कुछ अच्छा करते हैं तो ये बच्चे ही आपके गुणगान गाएंगे। ये सब रील बनाना, वीडियो बनाना बंद करो। कितना टाइम है आपके पास, कुछ अच्छा करते हैं यार।

पीएम मोदी में अपने वीडियो में क्या कहा

बता दें कि बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा था कि आन्दोलन के दौरान कुछ युवाओं ने बहुत ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, ऐसी भाषा जो किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके साथ-साथ उनकी स्वर्गीय मां के बारे में भी अपमानजनक और असभ्य बातें कही गईं।

इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं और युवाओं को अपनी भूल सुधारने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को अदालतों और कानूनी मामलों में उलझाने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। पीएम ने ये भी कहा कि वो इस घटना में शामिल युवाओं को माफ करना चाहते हैं और समाज से भी ऐसा ही करने की अपील करते हैं।

Updated on:
01 Aug 2026 07:23 pm
Published on:
01 Aug 2026 07:23 pm